- साहिबजादा फरहान पाकिस्तान की तरफ से ICC टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं
- फरहान ने नामिबिया के खिलाफ 58 गेंदों में 172.41 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए हैं
- उन्होंने इस दौरान 11 चौके और चार छक्के लगाकर अपनी पारी को प्रभावशाली बनाया
Sahibzada Farhan Created History: साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. वह पाकिस्तान की तरफ से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. फरहान से पहले यह बड़ी उपलब्धि केवल पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद के नाम दर्ज थी. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे. यहीं नहीं नामिबिया के खिलाफ शतक जड़ते हुए फरहान जारी टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि केवल कनाडा के युवराज सामरा और श्रीलंकाई स्टार पथुम निसांका के नाम दर्ज थी. सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 110 रन बनाए थे. वहीं निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी.
फरहान ने नामिबिया के खिलाफ छक्के-चौकों की बौछार करते हुए बनाए नाबाद 100 रन
बात करें नामिबिया के खिलाफ आज साहिबजादा फरहान के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से पारी का आगाज करते हुए कुल 58 गेंदों का सामना किया. इस बीच 172.41 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान वह नाबाद ड्रेसिंग रूम में लौटे.
🚨Maiden T20I Century for Sahibzada Farhan, only Pakistani to score a century in world cup after Ahmed Shehzad#T20WorldCup2026 #PAKVSNAM pic.twitter.com/GsBLrCrPGm
— Ali Tanoli (@alitanoli889) February 18, 2026
199/3 रन बनाने में कामयाब रही पाक टीम
फरहान (नाबाद 100) की इस उम्दा पारी का परिणाम यह रहा कि कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रही. फरहान के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान आगा ने 23 गेंद में 38, जबकि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शादाब खान ने 22 गेंद में नाबाद 36 रनों का योगदान दिया. सैम अयूब (14) और ख्वाजा नफे (पांच) कुछ खास जलवा बिखेरने में नाकामयाब रहे.
जैक ब्रासेल ने चटकाए दो विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ नामिबिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जैक ब्रासेल रहे. जिन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 48 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा गेरहार्ड इरास्मस के खाते में एक विकेट आए.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोट मचाने का ईशान किशन को मिला इनाम, ICC की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में लगाई जबरदस्त उछाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं