विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोट मचाने का ईशान किशन को मिला इनाम, ICC की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में लगाई जबरदस्त उछाल

आईसीसी की लेटेस्ट टॉप 10 बल्लेबाजों की रैकिंग में कुल चार बल्लेबाज शामिल हैं. जिसमें अभ‍िषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का नाम शामिल है.

पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोट मचाने का ईशान किशन को मिला इनाम, ICC की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में लगाई जबरदस्त उछाल
Ishan Kishan
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रन बनाए थे
  • किशन की विस्फोटक पारी से भारत को पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई थी
  • आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में किशन 17 स्थान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंचे गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला बीते रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया था. जहां पारी का आगाज करते हुए ईशान किशन का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 40 गेंदों में 192.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी. जिसके बदौलत भारतीय टीम विपक्षी टीम के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. युवा किशन पाकिस्तान ही नहीं जारी टूर्नामेंट में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. जिसका असर उनकी आईसीसी रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है. वह आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 17 स्थान की जोरदार छलांग लगाते हुए आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं. 

टॉप 10 में चार भारतीय बल्लेबाज 

आईसीसी की लेटेस्ट टॉप 10 बल्लेबाजों की रैकिंग में कुल चार बल्लेबाज शामिल हैं. जिसमें अभ‍िषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का नाम शामिल है. अभ‍िषेक 891 रेटिंग अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं. वहीं तिलक वर्मा 751 रेटिंग अंकों के साथ चौथे, सूर्यकुमार यादव 747 रेटिंग अंकों के साथ छठवें और ईशान किशन 732 रेटिंग अंकों के साथ आठवें पायदान पर स्थित हैं. 

ईशान किशन के रैकिंग में उछाल की वजह 

कुछ लोगों के सवाल हैं कि ईशान किशन पिछले लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. हाल ही में उनकी टीम में वापसी हुई है. ऐसे में इतनी जल्दी उनके रैकिंग में कैसे उछाल आ सकता है? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के बाद से किशन का बल्ला जमकर चल रहा है. उनके बेहतरीन प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल तीन मैच खेले हैं. 

इस बीच उनके बल्ले से 52.66 की औसत से 158 रन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 197.50 का रहा है. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 77 रनों की खेली गई पारी एक मैच में खेली गई उनकी सर्वोच्च पारी है. यही सब वजहें हैं कि उनके रैकिंग में तेजी से उछाल आया है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: सूर्या से गुस्सा हैं कुलदीप यादव? 'चाइनामैन' स्पिनर ने PAK के खिलाफ टपकाया था आसान कैच


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com