विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर vs विराट कोहली, कौन है सबसे महान बल्लेबाज, सौरव गांगुली ने बताया

Sachin Tendulkar vs. Virat Kohli: सचिन तेंदुलकर vs विराट कोहली के बीच कौन बल्लेबाज दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज है. इस बहस को लेकर अपनी राय दी है

सचिन तेंदुलकर vs विराट कोहली, कौन है सबसे महान बल्लेबाज, सौरव गांगुली ने बताया
Who is the Greatest Batsman of All time:

Sourav Ganguly  on Sachin Tendulkar vs. Virat Kohli: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर vs विराट कोहली के बीच कौन बल्लेबाज दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज है. इस बहस को लेकर अपनी राय दी है. गांगुली ने सीधा जवाब देते हुए माना है कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. हालांकि दादा खुलकर दोनों में बेस्ट नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि "मैंने सचिन के साथ 14 साल किकेट खेली है और उन्हें मैंने करीब से खेलते हुए देखा है. इतने सारे रन बनाना कम नहीं है. इसलिए दोनों बल्लेबाजों की तुलना नहीं हो सकती लेकिन मैं कहूंगा कि सचिन बड़े खिलाड़ी हैं."

गांगुली ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, 'मैं उनके साथ वनडे में 250 मैच में ओपन कर चूका हूं, मैं जब भी घर में होता था तो कहता था कि मेरा गेम नीचे नहीं होना चाहिए, मैंने करीब से खेलते देखा है. अपने समय में हर टीम में एक से बढ़कर एक गेंदबाज होते थे. उनके खिलाफ इतने सारे रन उस समय बनाया आसाना नहीं था, यकीनन तेंदुलकर जैसा कोई नहीं है."

इसके अलावा सौरव गांगुली ने धोनी को छोटे फॉर्मेट का  बेस्ट कप्तान भी करार दिया. गांगुली ने कहा, मैं धोनी को वनडे का बेस्ट कप्तान मानता हूं, उसने टी20 और वनडे में भारत को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है. धोनी मेरे से बेहतर कप्तान थे. 

इसके अलावा गांगुली ने ये भी माना कि यंग धोनी उन्हें ज्यादा पसंद थे. गांगुली ने कहा, "जब धोनी यंग थे तो वह दबाव भरे मैच में लंबे-लंबे छक्के मारते थे. ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा था. मैं धोनी को लेकर काफी खुश हूं, वह एक छोटे से शहर झारखंड से आता है और एक बड़ा खिलाड़ी बनता है. उसके चलते आज झारखंड और बिहार से खिलाड़ी आ रहे हैं. ईशान किशन को देखिए फिर आप अभी वैभव सूर्यवंशी को देखिए, छोटे शहर से निकल कर खिलाड़ी आ रहे हैं. यह सब धोनी के कारण ही है."

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com