Suvendu Adhikari PA murder case: पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पेशेवर शूटर बताया जा रहा है. पूछताछ में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले से रची गई थी और आरोपियों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें दबोचा. हालांकि, इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन है? यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पूछताछ जारी है और पुलिस को जल्द बड़े खुलासों की उम्मीद है.