विज्ञापन

Sachin Tendulkar Birthday: 16 की उम्र में 1.5 किलोग्राम का बैट लेकर मैदान में उतरे थे सचिन, आज भी होती है चर्चा

सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मुकाबले में काफी भरकम बल्ले का इस्तेमाल किया था. बताया जाता है कि उस दौरान वह 1.5 किलोग्राम का बल्ला लेकर मैदान पर उतरे थे.

Sachin Tendulkar Birthday: 16 की उम्र में 1.5 किलोग्राम का बैट लेकर मैदान में उतरे थे सचिन, आज भी होती है चर्चा
Sachin Tendulkar

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय दिग्गज का जन्म 24 अप्रैल साल 1973 में महाराष्ट्र के बंबई (मौजूदा समय में मुंबई) शहर में हुआ था. देश के लिए उन्हें सर्वप्रथम साल 1989 में टेस्ट फॉर्मेट के तहत डेब्यू करने का मौका मिला. हैरान करने वाली बात ये रही कि अपने डेब्यू मुकाबले में ही वह काफी भरकम बल्ले के साथ मैदान में उतरे थे. बताया जाता है कि उस दौरान उन्होंने 1.5 किलोग्राम (लगभग 3 पाउंड 2 औंस से 3 पाउंड 4 औंस) बल्ले का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद वह लोगों के बीच चर्चा के विषय बन गए थे. आज भी लोगों के बीच वह उस वाक्ये के लिए याद किए जाते हैं. 

डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे सचिन 

सचिन तेंदुलकर को महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने का मौका मिल गया था. हालांकि, डेब्यू मुकाबले में वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए थे. पहली पारी में उन्हें छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. जहां वह 24 गेंद में 62.50 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाकर वकार यूनिस का शिकार बने थे. वकार ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था. 

वहीं दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का औसर नहीं प्राप्त हुआ. बात करें इस मैच के बारे में तो यह मुकाबला बिना किसी परिणाम के ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. कपिल देव ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजे गए थे. 

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर 

सचिन तेंदुलकर देश के लिए 1989 से 2013 के बीच कुल 664 मैच खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34357 रन निकले. इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के नाम सर्वाधिक रन बनाने के साथ-साथ सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. यहां उन्होंने कुल 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें- सचिन, विराट वाला काम करके फैंस के दिलों में अमर हो गए मुकेश चौधरी, क्रिकेट की दुनिया में हमेशा रखा जाएगा नाम याद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com