भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने फेवरेट टॉप 3 कप्तान के बारे में बात की है. तेंदुलकर ने रेडिट पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान अपने फेवरेट टॉप 3 कप्तानों के बारे में अपनी राय दी है. दरअसल, एक शख्स ने उनसे उनकी कप्तानी के दौर को लेकर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए सचिन ने 3 फेवरेट कप्तानों का भी जिक्र किया.
रेडिट पर एक शख्स ने सचिन से सवाल किया कि, "भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने का आपका अनुभव कैसा रहा और इस भूमिका के हिसाब से खुद को ढालना आपके लिए कितना मुश्किल था? खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में, एक कप्तान के तौर पर आप टेम्बा बावुमा को कैसे आंकेंगे? साथ ही, व्यक्तिगत रूप से आप किस कप्तान की कप्तानी में खेलना सबसे ज्यादा पसंद करते थे?
इस सवाल का जवाब देते हुए सचिन ने कहा, "कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात थी, हालांकि, मुझे हमेशा अपनी टीम पूरी तरह से अपनी मर्जी से चुनने की आज़ादी नहीं थी. 1990 के दशक के मुकाबले, आज का BCCI कहीं ज्यादा पेशेवर संगठन है. उस दौर में भारतीय क्रिकेट एक बहुत ही खराब दौर से भी गुजरा था".
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 1996 से 2000 के बीच दो कार्यकाल में 25 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की. तेंदुलकर की कप्तानी का समय भारतीय क्रिकेट के लिए एक मुश्किल दौर के साथ आया. उन्होंने मार्च 2000 में साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में हार के बाद पद छोड़ दिया और फिर से कप्तानी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया.
तेंदुलकर ने टेम्बा बावुमा की कप्तानी पर भी अपनी राय दी और कहा, "मैं टेम्बा बावुमा के जज्बे की सच में बहुत तारीफ करता हूं. उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए शानदार नतीजे दिए हैं. साउथ अफ्रीका का ICC खिताब जीतना विश्व क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात है."

तेंदुलकर ने धोनी और गांगुली को अपने फेवरेट कप्तान भी बताया, सचिन ने कहा, "जहां तक मेरे पसंदीदा कप्तानों की बात है, तो सौरव गांगुली और MS धोनी निश्चित रूप से मेरी सूची में सबसे ऊपर होंगे".
यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारतीय प्लेइंग 11 का ऐलान, रोहित -गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर
यह भी पढ़ें | भारत -न्यूजीलैंड, पहला ODI मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?
यह भी पढ़ें | IND vs NZ Live Score 1st ODI: अर्शदीप के शिकार बने विल यंग, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा कमाल का कैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं