इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयॉन मोर्गन ने भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बड़ी बात कही है. मोर्गन ने दावा करते हुए कहा है कि कई भारतीय खिलाड़ी उनके देश की महत्वाकांक्षी ‘द हंड्रेड (एक पारी में 100 गेंद का क्रिकेट मैच) ' और दुनिया की अन्य फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीगों में भाग लेना चाहते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की कप्तानी करने वाले मोर्गन ने खेल के संचालकों से अगले 10 वर्षों के लिए एक खाका तैयार करने का आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शीर्ष खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जगह आकर्षक निजी लीग में कैरियर बनाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े.
बाबर आजम ने वनडे में रच दिया नया कारनामा, एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोर्गन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स' से बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘हम यहां ‘द हंड्रेड'के बारे में बात कर रहे है, लेकिन मुझे पता है कि ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं जो ‘द हंड्रेड' और दुनिया भर की अन्य प्रतियोगिताओं में खेलना पसंद करेंगे.' इंग्लिश वनडे कप्तान ने कहा, ‘उन्हें यात्रा करना और नयी परिस्थितियों और संस्कृतियों का अनुभव लेना पसंद है और उनके आने से ऐसे टूर्नामेंटों का महत्व भी बढ़ेगा.'
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे विवादस्पद आउट, यूसुफ पठान का विकेट भी है इसमें शामिल
‘द हंड्रेड'टूर्नामेंट को पिछले साल शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे एक साल के लिए टाल दिया गया था. मोर्गन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उन देशों के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है जिनके खिलाड़ी निजी लीगों को तरजीह दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि खेल जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसमें उस तेजी से बदलाव नहीं आ रहा है.'इंग्लैंड के एकदिनी और टी20 टीम के कप्तान ने कहा, ‘यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है और इसे सुधारने की आवश्यकता है क्योंकि आप दूसरे देश के खिलाफ खेलते समय अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान में उतारने में सक्षम नहीं है क्योंकि वे दुनिया भर की बड़ी लीगों में खेल रहे हैं.'
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं