West Indies vs South Africa T20 World Cup 2026 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंद दिया और ग्रुप ए से सेमीफाइनल में अपना एक कदम रख दिया है. अफ्रीकी टीम की इस जीत से अब भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट हो चुका है. भारत-वेस्टइंडीज के मुकाबले की विजेता टीम से तय होगा कि सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगाी. अगर भारत ने अपने अगले मुकाबले में जिम्बाब्वे को हरा दिया तो अफ्रीकी टीम क्वालीफाई कर जाएगी. (SCORECARD)
वेस्टइंडीज से मिले 177 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को क्विंटन डि कॉक और एडेन मार्करम की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावरप्ले में 69 रन कूटकर मैच की तस्वीर लगभग साफ कर दी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई. अफ्रीकी टीम की जीत के हीरो मार्करम रहे, जिन्होंने 46 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली.
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 का स्कोर किया. वेस्टइंडीज की शुरुआत लड़खड़ा गई थी और उसने 83 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर के बीच आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई. इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की भी नजरें हैं, क्योंकि अगर आज अफ्रीकी टीम जीती तो भारत को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे और रन रेट का कोई असर नहीं होगा.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 Straight From Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
WI vs SA LIVE Score: भारत-वेस्टइंडीज मैच बना नॉकआउट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबल अब पूरी तरह से नॉकआउट हो गया है. अगर भारत ने जीत दर्ज की तो अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में होगी. इसके बाद अगर भारत ने अपने अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दिया तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. सीधे शब्दों में कहें तो भारत और सेमीफाइनल के बीच का फासला नेट रन रेट से तय नहीं होगा.
WI vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट से जीता
चलिए औपचारिकताएं पूरी हुई और अब दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपना एक कदम रख दिया है. धमाकेदार जीत है यह अफ्रीकी टीम की. अगर अगले मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की तो अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में होगी. इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में जाने वाली टीम कौन सी होगी, इसका फैसला भारत-वेस्टइंडीज के मुकाबले की विजेता टीम से होगा.
177 के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डि कॉक और एडेन मार्करम ने जो शुरुआत दिलाई उसने तय कर दिया था कि मुकाबले का विजेता कौन होगा. पावरप्ले में इस सलामी जोड़ी ने 69 रन कूटे. मैच की तस्वीर साफ इसी में साफ हो गई थी.
16.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 177/1
WI vs SA LIVE Score: 8 रन आए ओवर से
पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 14 रन चाहिए. यह महज औपचारिकता भर है. वेस्टइंडीज मैनेजमेंट यह जानना चाहेगा कि आखिरी अहमदाबाद में क्या गलती की.
15.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 163/1
WI vs SA LIVE Score:
अफ्रीकी टीम की जीत तय है, अब बस यह देखना बाकी है कि कितनी देर संघर्ष जारी रहता है वेस्टइंडीज का. वेस्टइंडीज के जीत की संभावना 1 प्रतिशत से भी कम है. पिछले ओवर से 19 रन आए थे. क्या मैच अगले दो ओवर जाएगा या फिर इसी ओवर में खत्म हो जाएगा?
14.0 ओवर: 155/1
WI vs SA LIVE Score: धमाकेदार जीत की ओर दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद में धमाकेदार जीत की ओर है. मार्करम और रिकेल्टन जल्दी में दिख रहे हैं. रोस्टन चेज के इस ओवर में दोनों ने छक्कों की बरसात की. ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर पहले मार्करम ने छक्के जड़े फिर ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन ने छक्का जड़ा. दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 22 रन चाहिए. गेंद बची हैं 36. मैच अब औपचारिकता भर है.
14.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 155/1
WI vs SA LIVE Score: जीत की ओर अफ्रीकी टीम
WI vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब केवल 49 रन चाहिए. रेयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम के बीच साझेदारी 34 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. पिछले ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्करम को जीवनदान मिला है.
12.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 128/1
WI vs SA LIVE Score: 8 रन आए ओवर से
आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. मार्करम और रेयान रिकेल्टन खराब गेंद पर बाउंड्री बटोर रहे हैं. दोनों को कोई जल्दी नहीं है क्योंकि जरूरी रन रेट 7 से नीचे का है. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब 54 गेंदों में 60 रन चाहिए. याद रखिए आज अफ्रीकी टीम के जीतते ही नेट रन रेट तस्वीर से बाहर हो जाएगा. भारत को सिर्फ और सिर्फ अपने दोनों बचे आखिरी मैच जीतने होंगे. भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला नॉकआउट होगा, हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा.
11.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 117/1
WI vs SA LIVE Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. क्रीज पर मार्करम और रेयान रिकेल्टन की जोड़ी मौजूद है. अफ्रीकी टीम को 60 गेंदों में जीत के लिए 68 रन चाहिए. दक्षिण अफ्रीका का जरूरी रन रेट 6.80 का है जबकि मौजूदा रन रेट 10.90 का. क्या वेस्टइंडीज कोई उलटफेर कर पाएगी?
10.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 109/1
WI vs SA LIVE Score: मार्करम का अर्द्धशतक
एडेन मार्करम का अर्द्धशतक पूरा हुआ. ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचासा पूरा किया. 27 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. जबकि रेकल्टन ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 पार हो चुका है. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. अब अफ्रीकी टीम को 66 गेंदों में 73 रन चाहिए.
9.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 104/1
WI vs SA LIVE Score: अफ्रीका को पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा, क्विंटन डि कॉक 47 रन बनाकर आउट हुए. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. रोस्टन चेज़ ने वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई. लेकिन वेस्ट इंडीज़ के लिए शायद बहुत देर हो चुकी है. सलामी जोड़ी ने अपना काम कर दिया है. डी कॉक अपने अर्धशतक से तीन रन पहले आउट हो गए. डि कॉक ओवर में पहले ही एक चौका और एक छक्का जड़ चुके थे.
8.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 95/1
WI vs SA LIVE Score: क्विंटन डि कॉक का धमाका जारी
डि कॉक का धमाका जारी है. पावरप्ले के बाद अटैक पर गुडाकेश आए और उनके इस ओवर से डि कॉक ने 15 रन बटोरे. डि कॉक ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका. दक्षिण अफ्रीका तेजी से रन बटोर रही है. अफ्रीकी टीम को अब 78 गेंद में जीत के लिए 93 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट 7.15 का है.
7.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 84/0
WI vs SA LIVE Score: पावरप्ले में ठोके 69 रन
पावरप्ले का आखिरी ओवर और क्विंटन डि कॉक ने अपने हाथ खोले. ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि तीसरी गेंद पर चौका और ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 11.5 का है. जीत के लिए जरूरी रन रेट 8 से नीचे का आ गया है. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब 84 गेंद में 108 रन चाहिए. मार्करम का अभी अर्द्धशतक पूरा नहीं हुआ है. पावरप्ले में ही मैच का लगभग फैसला हो चुका है.
6.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 69/0
WI vs SA LIVE Score: अफ्रीकी टीम का स्कोर 50 पार
एडेन मार्करम ने एक बार फिर बाउंड्री बटोरी है. पिछले ओवर की में भी उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा. अफ्रीकी टीम का स्कोर 50 पार हुआ. मार्करम अर्द्धशतक के करीब हैं. मजेदार बात है कि अभी तक डि कॉक ने अपना जलवा नहीं दिखाया है. डि कॉक ने 10 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए हैं जबकि मार्करम ने 20 गेंदों में 43 रन बटोरे हैं.
5.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 53/0
WI vs SA LIVE Score: मार्करम ने की बाउंड्री की बरसात
एडेन मार्करम बाउंड्री की बरसात कर रहे हैं. पिछले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने चौका ठोका. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 10 से अधिक का है और जीत के लिए जरूरी रन रेट 9 से नीचे का. क्विंटन डि कॉक ने अभी तक अपने हाथ नहीं खोले हैं. 4 ओवर हुए हैं अभी बस. मार्करम हर बाउंड्री के साथ भारत के सेमीफाइनल की उम्मीद बढ़ा रहे हैं.
4.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 42/0
WI vs SA LIVE Score: 8 रन आए ओवर से
दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत हुई है. मारक्रम बाउंड्री ठोक रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 10.33 का है, जबकि जरूरी रन रेट 8.59 का है. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 102 गेंदों में 146 रन चाहिए.
3.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 31/0
WI vs SA LIVE Score: अफ्रीकी टीम की अच्छी शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी हुई है. इस ओवर से 12 रन आए हैं. मारक्रम ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा और फिर आखिरी गेंद पर चौका.
2.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 23/0
WI vs SA LIVE Score: पहला ओवर पूरा
पहला ओवर पूरा हुआ. अफ्रीकी टीम की अच्छी शुरुआत. डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस फॉर्मेट में दो शतक ठोके हैं. देखना मजेदार होगा कि आज वह कैसा खेलते हैं. दूसरे छोर पर मारक्रम हैं. दोनों की कोशिश पावरप्ले में ही मुकाबला निकाललेने की होगी.
1.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 11/0
WI vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
चलिए दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर हैं. एडेन मार्कराम स्ट्राइक पर हैं. मैथ्यू फोर्डे गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि अफ्रीकी टीम यह मैच जीत जाए.
WI vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को 177 का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य मिला है. भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि अफ्रीकी टीम यह स्कोर हासिल कर ले. 83 के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने के बाद रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने साझेदारी की टीम को एक सम्मानजनक स्कोर कर पहुंचाया, जहां से वेस्टइंडीज फाइट कर सकती है. होल्डर तो अपने अर्द्धशतक से चूक गए, लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने अपना पचासा पूरा किया. रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर के बीच आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रनों की अहम साझेदारी हुई है. अब देखना होगा कि कैरिबियाई गेंदबाज क्या कमाल दिखाते हैं.
20.0 ओवर: वेस्टइंडीज 176/8
WI vs SA Live Score: जेसन होल्डर रन आउट
जेसन होल्डर रन आउट हुए. इस गेंद पर रन नहीं था. लेकिन आखिरी ओवर और आखिरी की दो गेंद. होल्डर भाग गए. 31 गेंदों में 49 रन बनाए, अपना काम कर गए हैं.
WI vs SA Live Score: 5 रन का ओवर
इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. अब आखिरी 6 गेंद बाकी हैं. रोमारियो शेफर्ड-जेसन होल्डर के अर्द्धशतक नहीं हुए हैं. वेस्टइंडीज के पास अब चांस हैं. वो फाइट कर सकते हैं.
19.0 ओवर: वेस्टइंडीज 168/7
WI vs SA Live Score: 23 रन का ओवर
जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड अपने-अपने अर्द्धशतकों के करीब हैं. जिस हिसाब से दोनों खेल रहे हैं, उससे लग रहा है कि वेस्टइंडीज 190 के आस-पास पहुंच जाएगी. आठवें विकेट के लिए 46 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी हो चुकी है. वेस्टइंडीज ऐसे स्कोर तक तो आ चुकी है, जिससे वो फाइट कर सके. अभी दो ओवर बाकी हैं, क्या स्कोर 190 तक जाएगा?
18.0 ओवर: वेस्टइंडीज 163/7
WI vs SA Live Score: जेसन होल्डर का प्रहार
जेसन होल्डर ने प्रहार किया है. मार्को जानसेन ने चार लीगल डिलवरी फेंकी हैं और सिर्फ एक गेंद ही डॉट रही है. होल्डर ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और चौथी गेंद पर छक्का. होल्डर और रोमारियो अपने-अपने अर्द्धशतक के करीब हैं.
WI vs SA Live Score: बढ़ रही वेस्टइंडीज की संभावनाएं
वेस्टइंडीज के जीत की संभावनाएं बढ़ती जा रही है. आखिरी के पांच ओवरों में 50 रन आए हैं. रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर के बीच आठवें विकेट के लिए साझेदारी 57 रनों की हो चुकी है. अब 3 ओवर का खेल बाकी है. वेस्टइंडीज की जीत की संभावनाएं बढ़कर अब 37 फीसदी हो गई है. रोमारियो और होल्डर के बीच अहम साझेदारी हो रही है. भारतीय फैंस की चिंताएं बढ़ती जा रही है. अगर वेस्टइंडीज ऐसे ही खेलती रही तो वह 170 से अधिक का स्कोर कर सकती है.
17.0 ओवर: वेस्टइंडीज 140/7
WI vs SA Live Score: एक और बढ़िया ओवर
वेस्टइंडीज के लिए एक और बढ़िया ओवर. इस ओवर से 11 रन आए. लग रहा है कि वेस्टइंडीज वापस ट्रैक पर. रोमारियो शेफर्ड बल्ला चला रहे हैं. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा और पांचवीं गेंद पर चौका. क्या वेस्टइंडीज 170-180 का स्कोर कर पाएगी?
16.0 ओवर: वेस्टइंडीज 129/7
WI vs SA Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 पार
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 पार हुआ. इस ओवर से 12 रन आए हैं. रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर की जोड़ी का संघर्ष जारी है. उनकी कोशिश वेस्टइंडीज को एक ऐसे स्कोर तक लेकर जाने की होगी, जहां से लड़ाई हो सके. क्या यह जोड़ी ऐसा कर पाएगी. भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि ऐसा ना हो.
14.0 ओवर: वेस्टइंडीज 109/7
SA vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज को साझेदारी की जरूरत
वेस्टइंडीज को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. टीम के जीत की संभावना 14 प्रतिशत रह गई है. टीम ने अभी तक 100 का स्कोर पार नहीं किया है. भारतीय फैंस जरूर खुश होंगे. क्योंकि अगर आज अफ्रीकी टीम जीत जाएगी तो भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबले सिर्फ और सिर्फ जीतने होंगे. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. क्रीज पर जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड हैं.
12.0 ओवर: वेस्टइंडीज 90/7
SA vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज को 7वां झटका
वेस्टइंडीज को 7वां झटका लगता हुआ. कार्बिन बोश ने मैथ्यू फोर्ड का शिकार किया. कैच रयान रिकेल्टन ने लिया. होल्डर की ऑन-साइड पर पिक-अप शॉट खेलने की कोशिश थी. बल्ले से थोड़ा ऊपर लगी और गेंद डीप मिड-विकेट की तरफ हवा में उछल गई. रिकेल्टन डीप से दौड़कर आए, आगे की ओर स्लाइड किया और शानदार कैच पकड़ा. वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी का चेहरा सब बयां कर रहा है.
10.2 ओवर: वेस्टइंडीज 83/7
SA vs WI LIVE Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अभी तक अफ्रीकी टीम के लिए सही साबित हुआ है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. क्रीज पर अभी मैथ्यू फोर्ड और जेसन होल्डर की जोड़ी मौजूद है.
10.0 ओवर: वेस्टइंडीज 82/6
SA vs WI LIVE Score: भारत की उम्मीदें बढ़ती हुई
वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है. इन विकटों के साथ ही भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ती हुईं. लुंगी एनगिडी ने रोवमैन पॉवेल का शिकार किया. डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच लिया. विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं और एनगिडी ने अपना तीसरा विकेट लिया. अच्छी लेंथ से थोड़ी छोटी और ऑफ स्टंप से काफी बाहर, पॉवेल ने शॉट खेलने में जरा भी संकोच नहीं किया. गेंद सीधे कवर की तरफ गई जहां ब्रेविस ने पीछे झुककर रिवर्स-कप कैच ले लिया. वेस्टइंडीज के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. रोवमैन पॉवेल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
8.2 ओवर: वेस्टइंडीज 71/6
SA vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज 70/5
लुंगी एनगिडी ने पॉवेल को आउट कर छठा झटका दिया है.
वेस्टइंडीज 71/6 (8.2 ओवर)
SA vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज के 5 विकेट गिरे
वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन में हैं. केवल 60 रन पर वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाज पवेलियन में हैं. अब जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल क्रीज पर है.
वेस्टइंडीज 60/5 (6.3 ओवर)
SA vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे
वेस्टइंडीज के 50 रन पूरो हो गए हैं, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड संभल कर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.
वेस्टइंडीज 52/4 (6.0 ओवर)
South Africa vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिरे
वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिर गए हैं. साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने कमाल कर दिया है. रबाडा और लुंगी एनगिडी ने कहर बरपा दिया है. क्रीज पर रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद हैं.
वेस्टइंडीज 44/4 (4.1 ओवर)
South Africa vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा
लुंगी एनगिडी ने अब किंग को आउट कर दिया है. वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है.
वेस्टइंडीज 41/3 (3.4 ओवर)
South Africa vs West Indies LIVE Score: हेटमायर आउट
कागिसो रबाडा ने कहर बरपाया है. रबाडा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दो झटके दिए हैं. अब क्रीज पर ब्रैंडन किंग और रोवमैन पॉवेल मौजूद हैं,
वेस्टइंडीज 31/2 (2.5 ओवर)
South Africa vs West Indies LIVE Score: शाई होप आउट
शाई होप 16 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार बने हैं. 29 रन पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा है. अब क्रीज पर हेटमायर और किंग मौजूद हैं .
वेस्टइंडीज 31/1 (2.4 ओवर)
SA vs WI, T20 World Cup 2026 LIVE : वेस्टइंडीज की धमाकेदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के ओपनर धमाका कर रहे हैं. शाई होप के बाद अब ब्रैंडन किंग ने भी आतिशी बल्लेबाजी कर अफ्रीकी बल्लेबाजों को हैरान कर दिया है. 2 ओवर में ही वेस्टइडीज ने 29 रन बना लिए हैं.
SA vs WI, T20 World Cup 2026 LIVE: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का आगाज
वेस्टइंडीज की पारी आगाज हो गया है. वेस्टइंडीज ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की है, तीसरी गेंद पर छक्का और चौका लगाकर धमाका कर दिया है, ओपनर के तौर पर शाई होप और ब्रैंडन किंग मौजूद हैं
वेस्टइडीज 17/0 (1.0 ओवर)
SA vs WI, T20 World Cup 2026 LIVE: वेस्टइडीज की पहले बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की टीम अब पहले बल्लेबाजी करने वाली है. देखना होगा कि वेस्टइंडीज आजके मैच में कितना स्कोर बनाता है
SA vs WI, T20 World Cup 2026 LIVE: इस मैच का परिणा होगा अहम
इस मैच का परिणाम अहम होने वाला है, भारत चाहेगा कि साउथ अफ्रीका यह मैच जीत जाए,
South Africa vs West Indies LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
SA Vs WI LIVE Score : साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
SA Vs WI LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच कुछ देर में शुरू होगा. टॉस 2:30 बजे होगा.
SA Vs WI LIVE Score: मीम्स की हो रही है बरसात
बन रहे हैं मीम्स
Indian Fans in today's #WIvsSA match in #T20WorldCup pic.twitter.com/0ibzWhhoz4
— Abhishek Singh (@IAbhi_s) February 26, 2026
SA Vs WI LIVE Score: अहमदाबाद मौसम का अनुमान
क्रिकेट के लिए मौसम का अनुमान ज़्यादातर अच्छा है, इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले रोमांचक मैच में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. टीमें टेम्परेचर 29-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद कर सकती हैं, जिसमें ह्यूमिडिटी 30-40 परसेंट के आसपास रहेगी और हवा लगभग 8-10 km/h की रफ़्तार से चलेगी.
SA Vs WI LIVE Score: दोनों टीमों की संभावित 11
साउथ अफ्रीका संभावित 11
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
वेस्टइंडीज संभावित 11
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
SA Vs WI LIVE Score: कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में
किसी भी टीम की जीत से उनके सेमी-फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने के चांस काफ़ी बढ़ सकते हैं. वेस्ट इंडीज़ अभी बेहतर नेट रन रेट की वजह से ग्रुप में टॉप पर है, जबकि साउथ अफ़्रीका अब तक टूर्नामेंट में अकेली हारी हुई टीम है
SA Vs WI LIVE Score: किसमें कितना है दम !
दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज 14 मैचों में विजयी रही है. अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज उलटफेर रखने की पूरी क्षमता रखती है
SA Vs WI LIVE Score: इस मैच का परिणाम तय करेगी भारत की किस्मत
आज अगर वेस्टइंडीज की टीम मैच जीत जाती है तो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. यही कारण है कि भारतीय फैन्स साउथ अफ्रीकी टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं
SA Vs WI LIVE: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला
अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. आजके मैच का जो परिणाम होगा, उससे टीम इंडिया को फायदा या नुकसान होगा. ऐसे में आज का यह मैच भारत के मद्देनजर काफी अहम है.