- डेविड मिलर की आतिशी पारी ने दिलाई जीत
- आखिरी ओवर में पलटा मैच
- माइकल वॉन ने कहा साउथ अफ्रीका का आसिफ अली
T20 WC: डेविड मिलर (David Miller) ने आखिरी ओवर में अपने आक्रामक तेवरों का शानदार नजारा पेश करके लगातार दो छक्के लगाये जिससे साउथ अफ्रीका ने शनिवार को यहां श्रीलंका पर चार विकेट की अप्रत्याशित जीत दर्ज करके टी20 वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें कायम रखी. साउथअफ्रीका को 143 रन के लक्ष्य के सामने आखिरी दो ओवरों में 25 रन चाहिए थे. वह कैगिसो रबाडा (सात गेंदों पर नाबाद 13) थे जिन्होंने दुशमंत चमीरा पर छक्का जड़कर उम्मीद जगायी. जब टीम आखिरी ओवर में लक्ष्य से 15 रन दूर थी ऐसे में मिलर (13 गेंदों पर नाबाद 23) ने लाहिरू कुमारा पर लगातार दो छक्के लगाये जबकि रबाडा ने विजयी चौका लगाकर स्कोर 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन पर पहुंचाया. उसकी इस जीत में कप्तान तेम्बा बावुमा (46 गेंदों पर 46) की सधी हुई पारी तथा तबरेज शम्सी (17 रन देकर तीन) और ड्वेन प्रिटोरियस (तीन ओवर में 17 रन देकर) की शानदार गेंदबाजी का भी अहम योगदान रहा.
धर्म के चलते शमी को निशाना बनाने वालों पर विराट का पलटवार, भारतीय कप्तान बोले कि...
Miller delivers for South Africa #T20WorldCup | #SAvSL | https://t.co/y7yjRJHpoV pic.twitter.com/Fn3LaLMjyN
— ICC (@ICC) October 30, 2021
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
David Miller .. South Africa's Asif Ali .. #T20WorldCup
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 30, 2021
मिलर की आतिशी पारी ने जीता माइकल वॉन का दिल
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान माइकल वॉन Michael Vaughan) ने ट्वीट किया और डेविड मिलर को साउथ अफ्रीका का आसिफ अली करार दे दिया. वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''डेविड मिलर...पाकिस्तान का आसिफ अली''
आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
डेविड मिलर के छक्का का वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है. श्रीलंका के लाहिरू कुमारा की लगातार 2 गेंद पर 2 छक्का लगाकर मिलर ने एक बार फिर साबित कर दिया है क्यों उन्हें टीम का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है.
Hat-trick for Hasaranga
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 30, 2021
Pretorius departs for a #T20WorldCup | #SAvSL | https://t.co/bJIWWFNtds pic.twitter.com/du7Ck86DvD
वानिन्दु हसरंगा ने बनाई हैट्रिक
श्रीलंका स्पिनर वानिन्दु हसरंगा ने कमाल की गेंदबाजी की औऱ 3 बॉल पर 3 विकेट लिए. हसरंगा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम को आउट किया, फिर 18वें ओवर की पहली गेंद पर बावुमा को पवेलियन की राह दिखाई, इसके बाद प्रिटोरियस को आउट कर लगातार 3 गेंद पर 3 विकेट लेने में सफल रहे.
T20 WC: पाकिस्तान की जीत के बाद शोएब मलिक ने शाहिद अफरीदी को किया सैल्यूट, Video वायरल
बता दें कि हसरंगा टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. वैसे ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. इससे पहले ब्रेट ली और कर्टिस कैंपर ने हैट्रिक विकेट लेना का कमाल किया है. कर्टिस कैंपर ने इसी सीजन में हैट्रिक विकेट लेकर कमाल कर दिखाया था. (इनपुट भाषा के साथ)
VIDEO: INDIA vs NZ: भारतीय टीम में क्या बदलाव ज़रूरी? कहीं देर ना हो जाए, बोले एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं