विज्ञापन

SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: न्यूजीलैंड ने सबसे बड़ी जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 43 गेंद रहते ही चेज किया 150+ का टारगेट

SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका से मिले 170 के लक्ष्य को 43 गेंद रहते हासिल किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: न्यूजीलैंड ने सबसे बड़ी जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 43 गेंद रहते ही चेज किया 150+ का टारगेट
SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal:
  • न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
  • फिन एलन ने 33 गेंदों में टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाते हुए नाबाद 100 रन बनाए.
  • न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य को 12.5 ओवर में हासिल कर टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी गेंदों से जीत दर्ज की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: ईडन गार्डन में फिल एलन के तूफान में दक्षिण अफ्रीका उड़ गई. कोलकाता में दिन में गुलाल उड़ाया, लेकिन शाम में फिन एलन ने अपने बल्ले से गेंद को उड़ाया. आलम यह था कि ना तो अफ्रीकी कप्तान को और ना ही किसी गेंदबाज को समझ में आया कि करा किया जाए. फिन एलन ने 33 गेंदों में अपना शतक ठोका. टिस सेफर्ट के साथ पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 170 के रन चेज में कीवी टीम के स्कोर को 8 ओवर में ही 100 पार पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड ने 170 के लक्ष्य को 12.5 ओवर में ही हासिल किया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. 

न्यूजीलैंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 150 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंदों के लिहाज से यह किसी टीम की सबसे बड़ी जीत है. न्यूजीलैंड ने 43 गेंद रहते ही मैच अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम था, जिन्होंने 2024 में ओमान के खिलाफ 41 गेंद रहते जीत हासिल की थी, 151 के लक्ष्य का पीछा करते हुए. 

वहीं यह विकेटों के लिहाज से आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. जबकि आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने 2022 में एडिलेड ओवल में भारत को 10 विकेट से हराया था. 

न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में

बात अगर मुकाबले की करें तो 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिन एलन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़े. इस स्कोर पर साइफर्ट 33 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए. साइफर्ट का विकेट गिरने के बाद कोलकाता में फिन एलन का तूफान आया.

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों पर शतक लगा दिया. यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है. एलन ने 33 गेंदों पर 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए. विजयी चौका एलन के बल्ले से निकला. उनके साथ रविंद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली.

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली. जानसेन स्टब्स 29 के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की थी. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2, कोले मैककोंची ने 1 ओवर में 9 रन देकर 2, लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1, निशम ने 3 ओवर में 42 रन देकर 1, और रचिन रवींद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे. फिन एलन प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा सबसे युवा टेस्ट कोच! 38 की उम्र में इस चैंपियन को मिल सकती है कमान

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, Semifinal: अगर सेमीफ़ाइनल में ये ग़लती दुहराई तो पड़ेगा बेहद महंगा- कांटे की टक्कर पर किसका पलड़ा भारी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com