विज्ञापन

SA vs NZ Semifinal: किसकी जीत की दुआ मांग रहे भारतीय क्रिकेट प्रेमी?

South Africa vs New Zealand Semifinal: टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. क्योंकि भारतीय टीम को अगर खिताब पर कब्जा जमाना है तो इन्हीं दोनों टीमों में से जीतनी वाली टीम के साथ आठ मार्च को खिताब के लिए टक्कर लेनी होगी.

SA vs NZ Semifinal: किसकी जीत की दुआ मांग रहे भारतीय क्रिकेट प्रेमी?
भारतीय खिलाड़ी

South Africa vs New Zealand Semifinal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम कौन से होगी? इस सवाल के जवाब में अब केवल तीन मैच शेष रह गए हैं. नॉकआउट के मुकाबले चार मार्च से शुरु हो रहे हैं. सेमी-फाइनल राउंड का पहला मैच चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. इन मुकाबलों में जिस टीम को जीत मिलेगी. वह फाइनल राउंड में प्रवेश करेगी. वहीं हारने वाली टीम का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. 

इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश करेगी भारतीय टीम

सेमी-फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. जहां टीम इंडिया का प्रदर्शन सराहनीय है. यहीं नहीं टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. दोनों टीमों ने खबर लिखे जाने तक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पांच मैच खेले हैं. जहां भारतीय टीम ने तीन, जबकि इंग्लिश टीम ने दो मुकाबलों में बाजी मारी है. यहीं वजह है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम को पसंदीदा बताया जा रहा है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में किसके जीतने की दुआ कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट प्रेमी?

टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. क्योंकि भारतीय टीम को अगर खिताब पर कब्जा जमाना है तो इन्हीं दोनों टीमों में से जीतनी वाली टीम के साथ आठ मार्च को खिताब के लिए टक्कर लेनी होगी. यहीं वजह है कि लोग इस मुकाबले पर पैनी नजर गड़ाए हुए हैं. 

कुछ लोग तो अफ्रीकी टीम के जीत की दुआ कर रहे हैं. क्योंकि प्रोटियाज के खिलाफ भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में सफलता मिली है. मगर कीवी टीम को खिलाफ ब्लू टीम अबतक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. हालांकि, इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि जारी टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन कोई टीम कर रही है तो वह दक्षिण अफ्रीका ही है. ऐसे में वह भारतीय टीम के लिए रोड़ा बन सकती है.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup में इंग्लैंड और भारत के बीच हार-जीत का निश्चित रहा है क्रम, इस बार साबित होगा भ्रम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com