- पीठ में ऐठन के कारण कोहली दूसरे टेस्ट से बाहर
- दूसरे टेस्ट में विराट कोहली कर रहे हैं कप्तानी
- जोहान्सबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच
SA vs IND: दूसरे टेस्ट से विराट कोहली (Virat Kohli) बाहर हैं. चोट के कारण कोहली दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह दूसरे टेस्ट में भारत की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं. दूसरे टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बता दें कि कोहली की पीठ में ऐंठन हैं जिसके कारण वो यह टेस्ट मैच नहीं खेल रहे. बता दें कि कोहली ने टेस्ट मैच के आगाज से एक दिन पहले तक टेस्ट मैच के लिए जमकर अभ्यास किया था. लेकिन दूसरे टेस्ट के आगाज के समय यह खबर आई जिसने फैन्स को भी चौंका दिया है
वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे
पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
चोट को लेकर क्या बोले केएल राहुल
विराट कोहली की चोट को लेकर केएल राहुल ने बताया कि कोहली की पीठ में ज्यादा चोट नहीं हैं. अगले टेस्ट तक वो बिल्कुल फिट हो जाएंगे. बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट मैच 113 रन से जीता था
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत की प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी को जगह
कोहली के बाहर होने के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी की एंट्री हुई है. भारत दूसरे टेस्ट में 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है. वहीं, रहाणे और पुजारा भी अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं. .
जसप्रीत बुमराह
दूसरे टेस्ट में बुमराह को उपकप्तन नियुक्त किया गया है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर पेट में परेशानी के कारण यह टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं