- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट सोमवार से
- कोहली के सामने भी विराट चैलेंज है!
- क्या अश्विन रचेंगे इतिहास?
SA vs IND 2nd Test: टीम इंडिया सोमवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ी है. वजह है कि आज तक भारत ने अफ्रीकी धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. विराट एंड कंपनी इस पहलू से भली-भांति वाकिफ हैं, तो नजरें खिलाड़ियों की रिकॉर्डों पर भी बराबर लगी हुई हैं, जो अपने टूटने का इंतजार कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली, मोहम्मद शमी के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी हैं. अब देखने की बात यह होगी कि किसे-किसे अपनी मंजिल को हासिल करने में सफलता मिलती है. जोहांबर्ग का यह टेस्ट मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा और टॉस 1:00 बजे होगा.
यह भी पढ़ें: द्रविड़ ने जमकर सराहा कोहली को, विराट के प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रहने पर बतायी वजह
बता दें कि यह जो भारतीय टीम खेल रही है, उनमें पुजारा , अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में भारत की सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा रहे हैं. इसमें पुजारा 11, रहाणे 10 और कोहली 8 जीतों का हिस्सा रहे हैं. यह वह बात है, जो सचिन और सहवाग जैसे दिग्गजों के भी हिस्से में नहीं आयी. वहीं, इन जीतों में सबसे ज्यादा औसत विराट कोहली (40.50) का रहा है. लेकिन कोहली इस मामले में राहुल द्रविड़ (73.10), सचिन तेंदुलकर (53.66) और वीवीएस लक्ष्मण (55.54) से खासे पीछे हैं. ऐसे में विराट जरूर चाहेंगे कि वह ऐसी पारियं खेलें, जिससे वह सचिन और लक्ष्मण को पीछे छोड़ सकें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी एक बार फिर दोहरा सकते हैं इतिहास, इस बार निशाना कुंबले के खास रिकॉर्ड पर
वहीं, अश्विन के सामने एक बड़ा रिकॉर्ड खड़ा है और वह है कपिल देव के 434 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ना, जिसके लिए उन्हें छह विकेट की दरकार है. ऐसा करते ही अश्विन अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के सर्वकालिक दूसरे सफल बॉलर बन जाएंगे, लेकिन अश्विन के सामने बड़ा चैलेंज इस लिहाज से है कि उन्हें इसके लिए छह विकेटों की तरकार है और जोहांसबर्ग की पिच पूरी तरह से सीमर फ्रेंडली है. ऐसे में अश्विन के लिए छह विकेट लेना बड़ा चैलेंज होने जा रहा है.
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं