- मोहम्मद हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
- पाकिस्तान के लिए 392 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बनाए 12,789
- इंटरनेशनल क्रिकेट में 253 विकेट चटकाने में भी रहे कामयाब
पाकिस्तान (Pakistan) के आलराउंडर और खेल के प्रत्येक प्रारूप में देश की कप्तानी करने वाले मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ‘जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के आगामी टूर्नामेंट के लिये लाहौर कलंदर्स से अनुबंध करने वाले 41 वर्षीय हफीज विश्व भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिये उपलब्ध रहेंगे. इस खिलाड़ी ने हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
हफीज ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और उनका करियर लगभग दो दशक तक चला. उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 392 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 12,789 रन बनाये और 253 विकेट लिये. हफीज ने अपने देश की तरफ से 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने तीन वनडे विश्व कप और छह टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एशेज पर कोरोना की मार, ऑस्ट्रेलिया का एक और दिग्गज कोरोना पॉजिटिव
उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. उनका आखिरी मैच नवंबर में टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल थे जिसमें पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.
अपने सफल करियर के दौरान उन्हें 32 बार मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तथा सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वह शाहिद अफरीदी (43), वसीम अकरम (39) और इंजमाम उल हक (33) के बाद चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा उन्हें नौ बार श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं