- टेस्ट के बाद है वनडे सीरीज
- तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे
- भारत के वनडे कप्तान हैं केएल राहुल
IND vs SA: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खेले जाने वाले तीन वनडे मुकाबलों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी टेंबा बावुमा करेंगे और सीरीज 19 से 23 जनवरी के बीच खेली जाएगी. सेंचुरियन में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले लेफ्टी सीमर मार्को जैनसेन को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि पूरी तरह फिट होने में नाकाम रहे अनुभवी और स्टार सीमर एनरिच नॉर्जे को बाहर ही रखा गया है.
Seamer Marco Jansen receives his maiden #Proteas ODI squad call-up as Temba Bavuma returns to captain the side for the #BetwayODISeries against India 🇿🇦
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 2, 2022
Wayne Parnell, Sisanda Magala and Zubayr Hamza retain their spots #SAvIND #BePartOfIt pic.twitter.com/Nkmd9FBAb3
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: ये 4 पहलू भारत के लिए दूसरे टेस्ट में पैदा करेंगे बड़ा अंतर
दक्षिण अफ्रीकी सेलेक्टरों ने वायने पार्नेल और जुबैर हमजा को हॉलैंड के टूर से टीम में लिया है, जबकि ड्वेन प्रिटोरियस के साथ-साथ एंडिले फेहलुकवायो की ऑलराउंडर के रूप में वापसी हुयी है. सीए के संयोजक (सेलेक्टर्स) विक्टर एमपिटसैंग ने कहा कि यह बहुत ही उत्साहित सदस्यों वाला समूह है. चयनकर्ता यह देखन को बेकरार हैं कि ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे बहुत से खिलाड़ियों ने भारत से बेहतर टीम के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेली है. ऐसे में, यह सीरीज इन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी शृंखला होगी. टीम इस प्रकार है:
यह भी पढ़ें: द्रविड़ ने जमकर सराहा कोहली को, विराट के प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रहने पर बतायी वजह
टेंबा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उप-कप्तान), क्विंटन डिकॉक, जुबैर हमजा, मार्को जैनसेन, जानेमैन मलान, सिसांडा मगाला, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, वायने पार्नेल, एंडिले फेहलुकावायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रैसी वॉन डेर डुसेसन, कायले वेरियने
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं