PAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Score: पाकिस्तान आज कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप A के हाई-इंटेंसिटी मैच के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है. नीदरलैंड को मैक्स ओ'डॉउड के रूप में पहला झटका लग चुका है. फिलहाल माइकल लेविट और बास डी लीडे क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. (SCORECARD)
साल 2009 के चैंपियन पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के फैसले के बीच टूर्नामेंट में उतर रहे हैं. यह कदम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए उठाया गया, जिसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मैच से नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में उनकी जगह ली. ग्रुप A में भारत, USA और नामीबिया भी शामिल हैं.
ICC Men's T20 World Cup 2026 LIVE Updates: Pakistan vs Netherlands LIVE Score Straight from Sinhalese Sports Club, Colombo
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
पाकिस्तान टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
नीदरलैंड टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन
PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup 2026: नीदरलैंड को लगा पहला झटका, मैक्स ओ'डॉउड लौटे पवेलियन
नीदरलैंड को मैक्स ओ'डॉउड के रूप में पहला झटका लग चुका है और वो पवेलियन लौट गए हैं.
PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup 2026: माइकल लेविट ने की शाहीन अफरीदी की कुटाई, बन गया रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर 4 रन
2007 - क्रिस गेल (WI) बनाम शॉन पोलॉक (SA), 4 रन
2009 - रवि बोपारा (ENG) बनाम डिर्क नैन्स (NED), 4 रन
2012 - दिलशान मुनावीरा (SL) बनाम काइल जार्विस (ZIM), 4 रन
2024 - आरोन जॉनसन (CAN) बनाम अली खान (USA), 4 रन
2026 - माइकल लेविट (NED) बनाम शाहीन अफरीदी (PAK), 4 रन
PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: नीदरलैंड का शानदार आगाज
मैक्स ओ'डॉउड ने दूसरे ओवर में एक चौका लगाया हैं और 2 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 14 रन है बिना किसी नुकसान के.
PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup: शाहीन अफरीदी की कुटाई, पहले ओवर में लगे 2 चौके
नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने पहले ओवर में ही शाहीन अफरीदी को 2 चौके जड़ अपने मजबूत सोच का परिचय दे दिया है, पहले ओवर के खेल के बाद नीदरलैंड का स्कोर 9/0.
Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड, माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड क्रीज पर
पाकिस्तान के खिलाफ अपने ओपनिंग मुकाबले में बल्लेबाजी करने नीदरलैंड उतर चुकी है, माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड क्रीज पर हैं.
Pakistan vs Netherlands LIVE Score: टॉस जीतने पर सलमान आगा ने कहा - हम अपनी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं
सलमान आगा: हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. अगर पिच में थोड़ी भी नमी है, तो हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं. हम तीन सीमर खिला रहे हैं. वे बहुत अच्छी टीम हैं. हम अपनी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं.
स्कॉट एडवर्ड्स: हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे, लेकिन पहले बैटिंग करके खुश हैं. आपके पास चार मैच हैं और आपको तीन जीतने हैं. हम पिछले डेढ़ महीने से भारत और श्रीलंका में हैं. हमारे पास बहुत सारे ऑलराउंडर हैं, बॉलिंग और बैटिंग के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं.
PAK vs NED LIVE Score, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टॉस जीता
नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
PAK vs NED Live Cricket Score: मैच जीतने का कोई दबाव है? कप्तान सलमान आगा ने दिया ये जवाब
मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से पूछा गया कि क्या टीम पर शुरुआती मैच जीतने का कोई दबाव है, तो इसको खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल कोई दबाव नहीं है क्योंकि जब भी आप किसी ICC टूर्नामेंट में आते हैं, तो आपको लगभग सभी मैच जीतने होते हैं."
Pakistan vs Netherlands LIVE Weather Updates and Score: क्या आज बादल बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल?
कोलंबो में मौसम आज Accuweather.com के अनुसार दोपहर में कुछ देर बारिश होने की संभावना है, जिसमें बारिश की संभावना 68 प्रतिशत तक है और मैच के बीच में बारिश होने की संभावना है, जिसमें बारिश की संभावना दोपहर 1 बजे के आसपास सबसे ज्यादा होगी.
कोलंबो में आज बारिश की संभावना
समय बारिश की संभावना
11:00 AM 5%
12:00 PM 8%
01:00 PM 60%
02:00 PM 68%
03:00 PM 60%
04:00 PM 30%
Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला
T20 WC 2026 टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होने जा रहा है. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.