- जोहांसबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच सोमवार से
- टीम इंडिया की नजर सीरीज फतह पर
- भारत के पास है 1-0 की बढ़त
SA vs IND 2nd Test: टीम विराट सेंचुरियन में मेजबानों को पटखनी देने और सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को जोहांसर्ग में मैदान पर उतरेगी. सच यह है कि इस सीरीज में दोनों टीमों का कोई मेल नहीं है. अगर इस दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ अभी तक की सबसे कमजोर टीम करार दिया जाए, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. बहरहाल, दूसरे टेस्ट से पहले कई अहम बातें इस मैदान से जुड़ी हैं. और इनके अलावा कुछ और बातें हैं, जो अब भारत के साथ हो चली हैं और जो उसे दूसरे टेस्ट में फायदा दिलाएंगी ही दिलाएंगी. चलिए आप जान लीजए:
यह भी पढ़ें: नए साल के जश्न में डूबे मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर, जमकर किया डांस, देखें Video
1. पहले बैटिंग करने वाले का रहा है दबदबा
अगर पहले टेस्ट को मानक माना जाए, तो विराट टॉस जीतने के बाद यहां भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकते हैं, जो वांडरर्स स्टेडियम की पिच को देखते हुए जरूर साहसी फैसला हो सकता है. बावजूद पिच के यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 66.67 प्रतिशत रहा है. वहीं यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 273 का रहा है. मतलब अगर भारत ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोर चार सौ के आस-पास पहुंचा दिया, तो समझो काम हो गया! भारत का पहले बल्लेबाजी करना टॉस पर भी निर्भर करेगा. कोहली सेंचुरियन में तो भाग्यशाली रहे थे और जोहांसबर्ग में उनकी किस्मत का पता सोमवार को चलेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. सीमरों का स्वर्ग रहा है वांडरर्स
अगर इस मैदान को सीमरों का स्वर्ग करार दिया जाए, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. यह आप इससे बखूबी समझ सकते हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 96.3 फीसद विकेट पेसरों की झोली में गए हैं. और 3.7 प्रतिशत स्पिनरों के पाले में. अब जबकि भारत के पेसर आग उगल रहे हैं, तो निश्चित तौर पर बात यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या भारत सभी पेसरों के साथ मैदान पर उतरेगा? बावजूद इसके मेजबानों को बुमराह-शमी से बहुत ही ज्यादा सावधान रहना होगा.
यह भी पढ़ें: BBL में फूटा कोरोना बम, एक ही टीम के 10 खिलाड़ी और 8 सपोर्ट स्टाफ को हुआ कोरोना
3. क्विंटन डिकॉक का न होना देगा बड़ा फायदा
पहले से ही मेजबान टीम अच्छे बल्लेबाजों की कमी की मारी है. और उसके लिए और नुकसान की बात यह है कि क्विंटन डि कॉक इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे, जिन्होंने दो दिन पहले ही टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. फायदा इस पहलू से मिलेगा कि डिकॉक भारत के खिलाफ पिछले पांच टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 42.25 के औसत से 338 रन बनाए थे.
4. केएल राहुल की फॉर्म
अगर सेंचुरियन टेस्ट में केएल राहुल के पहली पारी में बनाए गे 127 रनों को हालिया समय में भारत के किसी ओपनर की सबसे बेहतरीन और काम आने वाली पारी करार दिया जाए, तो एक बार को बिल्कुल भी गलत नहीं ही होगा. राहुल की पारी ने सेंचुरियन में बड़ा अंतर पैदा किया और यहां भी राहुल अंतर पैदा कर सकते हैं.
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं