- हाल ही में डिकॉक ने लिया था टेस्ट से संन्यास
- पारिवारिक कारणों के चलते लिया था फैसला
- व्हाइट-बॉल संस्करण के लिए उपलब्ध रहेंगे
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने से हैरान थे. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम इस झटके से उबर कर भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला को बराबर करने का प्रयास करेगी. डिकॉक ने भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के के बाद महज 29 साल की उम्र में खेल के इस पारंपरिक प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी थी. उनकी टीम गुरुवार को सेंचुरियन में खत्म हुए टेस्ट मैच में 113 रन से हार गयी थी.
एल्गर ने यहां ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं काफी चौंक गया था, लेकिन जब क्विनी (क्विंटन डिकॉक) के साथ बैठा तक उन्होंने अपने कारण बताए और मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं और पूरी तरह समझता हूं.". क्या उनके संन्यास से दूसरे खिलाड़ी प्रभावित होंगे तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी प्रभावित होगा.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एल्गर बोले, ‘अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की तरह पेश आये और आगे बढ़े. हमें इसे लेकर पेशेवर होने की जरूरत है. हम अभी एक टेस्ट श्रृंखला के बीच में है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि डिकॉक के संन्यास का किसी पर कोई असर होगा.'
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, 'खिलाड़ी परिस्थितियों का सम्मान करते हैं. हम महसूस करते हैं कि हाल के दिनों में हमें कुछ झटके लगे हैं और हमें स्पष्ट रूप से इसके बारे में समझदार होना चाहिए. इससे उबरना होगा. मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी अभी भी संन्यास से सदमे में हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं