- द्रविड़ ने विराट को लेकर बताये कई प्वाइंट्स
- दूसरा टेस्ट मैच सोमवार से खेला जाएगा
- विराट जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे-द्रविड़
South Africa vs India: भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने चैंपियन बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि ‘उन्हें लेकर इतने शोर' के बावजूद वह असाधारण रहे हैं. सीमित ओवरों की कप्तानी को लेकर कोहली और बीसीसीआई में ठनी हुई है. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर पुनर्विचार के लिये कभी नहीं कहा गया था. कोहली ने टी20 कप्तानी छोड़ी और वनडे कप्तानी से उन्हें हटाया गया. उसके बाद से कोहली मीडिया से मुखातिब नहीं हुए हैं.
द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, "पिछले 20 दिन में विराट असाधारण रहा है. उसे लेकर इतने शोर के बावजूद उसने जिस तरह अभ्यास किया, तैयारी की और टीम के साथ जुड़ा रहा, वह शानदार है.' उन्होंने कहा,‘मैं जानता हूं कि इस मैच से पहले से ही बाहर काफी शोर है लेकिन टीम का मनोबल बनाये रखना मुश्किल नहीं था. खुद कप्तान ने मोर्चे से अगुवाई की.' इस दौरे पर अभी तक वह मीडिया से मुखातिब क्यों नहीं हुए, द्रविड़ ने कहा,‘इसका कोई खास कारण नहीं है. मैं इस पर फैसला नहीं लेता लेकिन मुझे कहा गया है कि वह अपने 100वें टेस्ट की पूर्व संध्या पर बात करेंगे तो आप उनसे तभी सारे सवाल पूछ सकते हैं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: नए साल के जश्न में डूबे मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर, जमकर किया डांस, देखें Video
कोहली का सौवां टेस्ट इस श्रृंखला का तीसरा और आखिरी टेस्ट होगा जो केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जायेगा. हाल ही में मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कोहली के बयान का खंडन करते हुए कहा कि उनसे अनुरोध किया गया था कि टी20 विश्व कप खत्म होने तक फैसला रोके रहें. बतौर बल्लेबाज कोहली का फॉर्म भी एक मसला है जो पिछले दो साल में अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में बदल नहीं पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BBL में फूटा कोरोना बम, एक ही टीम के 10 खिलाड़ी और 8 सपोर्ट स्टाफ को हुआ कोरोना
द्रविड़ ने कहा,‘मैच शुरू होने के बाद कोच ज्यादा कुछ नहीं कर सकता. नतीजों पर नियंत्रण नहीं हो सकता. हम अच्छी तैयारी पर जोर दे रहे हैं ताकि टीम अच्छे फॉर्म में रहे.' उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से वह अपनी तैयारी और अभ्यास कर रहा है और पिछले दो सप्ताह में मैदान के भीतर और बाहर जिस तरह टीम से जुड़ा रहा, वह वास्तव में शानदार कप्तान है.' कोच ने कहा,‘इससे पहले टेस्ट की तैयारी में आसानी हुई. विराट ने काफी जिम्मेदारी खुद संभाली और उसके साथ काम करने में मजा आता है. निजी तौर पर भी वह अच्छी लय में है और जल्दी ही बड़ी पारियां खेलेगा.' उन्होंने कहा,‘उसे टीम के साथ देखकर लगता है कि वह कितनी शांति से तैयारी करता है और कोई दबाव नहीं लेता. हो सकता है कि अगले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन जल्दी ही खेलेगा. मुझे पूरा यकीन है.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं