विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

SA vs IND: '...तो निश्चित रूप से वह सवालों के घेरे में आ जाएंगे', कार्तिक ने उठाया गिल को लेकर गंभीर सवाल

SA vs IND: गिल सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में 2 और 26 का ही योगदान दे सके. और अब दिनेश कार्तिक ने उन्हें लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है

SA vs IND: '...तो निश्चित रूप से वह सवालों के घेरे में आ जाएंगे', कार्तिक ने उठाया गिल को लेकर गंभीर सवाल
नई दिल्ली:

सेंचुरियन में तीन दिन में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना का सिलसिला जारी है. पारी और 32 रन से शर्मनाक मुंह की खाने के बाद जहां सनी गावस्कर और हरभजन जैसे दिग्गजों ने टीम रोहित को आड़े हाथ लिया, तो अब दिनेश कार्तिक ने भी तीखी आलोचना की है. कई खिलाड़ी दिग्गजों के निशाने पर हैं. और इसमें शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम भी शामिल हो गया है. इसमें दो राय नहीं कि साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर के आगाजके बाद से गिल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. सेंचुरियन में भी गिल 2 और 26 का ही योगदान दे सके. अब कार्तिक ने कहा है कि गिल को दूसरे टेस्ट में छाप छोड़नी होगी. अगर वह दूसरी पारी में नाकाम रहे, तो उनके टीम में जगह को लेकर सवाल शुरू हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

'मोहम्मद शमी पूरा विश्व कप...' साथी खिलाड़ी ने किया पेसर को लेकर बड़ा खुलासा

SA vs IND: 'हैरान हूं कि इन 2 खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुना गया', सेंचुरियन में हार के बाद भज्जी सेलेक्टरों पर भड़के

एक वेबसाइट से बातचीत में गिल ने कहा कि अब यहां से गिल को लेकर बड़ा सवाल है. वह फैंस की उम्मीदों पर अभी तक खरे नहीं उतर सके हैं. मुझे लगता है कि गिल भी भली-भांति यह बात जानते होंगे कि अगर आप 19-20 टेस्ट मैच खेलने के बाद भी आपका औसत तीस के आस-पास का है, तो आप फिर खुद को थोड़ा भाग्यशाली समझें. अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच उनके लिए अच्छा नहीं रहता है, तो वह सवालों के घेरे में आ जाएंगे.

कार्तिक ने यह भी कहा कि घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से और शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान अपने टेस्ट करियर का आगाज करेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि मिड्ल ऑर्डर में हमें एक ही जिस बल्लेबाज की कमी खल रही है, वह सरफराज खान हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि सरफराज अपनी उम्मीद से इतर जल्द ही टेस्ट करियर का आगाज करेंगे. सरफराज को छोड़कर मुझे नहीं लगता कि कोई और बल्लेबाज फिलहाल मिड्ल ऑर्डर में चर्चा में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Gill, Krishnakumar Dinesh Karthik, South Africa, South Africa Vs India 12/26/2023 Sain12262023229987, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com