विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

'मोहम्मद शमी पूरा विश्व कप...' साथी खिलाड़ी ने किया पेसर को लेकर बड़ा खुलासा

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने World Cup 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे, लेकिन खुलासा बहुत ही ज्यादा चौंकाता है

'मोहम्मद शमी पूरा विश्व कप...' साथी खिलाड़ी ने किया पेसर को लेकर बड़ा खुलासा
Moahmmed Shami: मोहम्मद शमी को लेकर हुआ खुलासा चौंकाने वाला है
नई दिल्ली:

इसमें कोई दो राय नहीं कि पिछले दिनों विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की कमी सेंचुरियन में खत्म हुए पहले टेस्ट में बहुत ही ज्यादा खली. दक्षिण अफ्रीका की पारी में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय पेसर विकेटों को तरस गए, तो दूसरे छोर पर करोड़ों प्रशंसकों को शमी की बहुत ही ज्यादा याद आई. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शमी और ठाकुर तीनों मिलकर बुमराह का वैसा लसाथ नहीं दे सके, जिसकी उम्मीद फैंस कर रहे थे. शमी इन दिनों चोट से उबर रहे हैं. और दो राय नहीं कि अगर वह दक्षिण अफ्रीका में होते, तो इसका बहुत ही ज्यादा असर टीम इंडिया के हालात पर पड़ता. वैसे चर्चा शमी को लेकर ही नहीं, बल्कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Puajar) को लेकर भी हो रही है. बहरहाल, अब शमी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ. और खबर यह है कि शमी दर्द के साथ विश्व कप में खेले थे. 

यह भी पढ़ें: SA vs IND: 'हैरान हूं कि इन 2 खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुना गया', सेंचुरियन में हार के बाद भज्जी सेलेक्टरों पर भड़के

AUS vs PAK: "वह चयनकर्ता नहीं है..." डेविड वॉर्नर पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच, बताया कौन करेगा उनके बाद ओपनिंग

बंगाल टीम के एक पूर्व साथी के अनुसार शमी की बाईं एड़ी में पुरानी समस्या है. और बहुत से लोग नहीं जानते कि विश्व कप के दौरान शमी नियमित तौर पर इंजेक्शन लगाए और वह पूरा टर्नामेंट दर्द के साथ खेले. इस खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आपको यह समझना चाहिए कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, किसी भी छोटी या बड़ी चोट से उबरने में ज्यादा समय लगता है. 

वहीं, शमी ने विश्व कप के तुरंत बाद जब पहला इंटरव्यू दिया, तो उसमें उन्होंने इस का जिक्र नहीं किया. हालांकि, अगर वह ऐसा करते तो, उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं ही होती. पेसर ने इसी इंटरव्यू में अपने जूनियर क्रिकेट के दिनों उत्तर प्रदेश से जुड़े अनुभव को साझा किया था. साथ ही उन्होंने अपनी निजी जीवन को लेकर भी काफी कुछ कहा था. शमी ने कहा था कि वह यह नहीं बता सकते कि फाइनल में क्या गलत गया. इस इंटरव्यू के बाद से ही शमी सार्वजनिक जीवन में अलग-अलग  समारोह में हिस्सा ले चुके हैं, तो वहीं वह अपने परिवार के साथ भी छुट्टियां व्यतीत करते दिखे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, South Africa Vs India 2023/24, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com