- नए साल के मौके पर जमकर नाचे मोहम्मद सिराज
- श्रेयस अय्यर ने शेयर किया वीडियो
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से
SA vs IND: सेंचुरियन टेस्ट मैच जीतने के जश्न के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नए साल का जश्न भी मनाया. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) होटल स्टाफ के साथ जमकर डांस कर रहे हैं. वीडियो में अय्यर और सिराज जिस तरह से डांस कर रहे हैं उसे देखकर आपका भी मन डांस करने के लिए करने लगेगा. श्रेयस के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इसका जश्न मनाया था और खूब डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. बता दें कि साउथ अफ्रीका में खिलाड़ियों ने होटल में रहकर ही नए साल का जश्न मनाया है. सभी क्रिकेटरों ने सोशलमीडिया पर तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं फैन्स को दी है. BBL में फूटा कोरोना बम, एक ही टीम के 10 खिलाड़ी और 8 सपोर्ट स्टाफ को हुआ कोरोना
भारत ने पहला टेस्ट मैच 113 रन से जीता था. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत अब साउथ अफ्रीका से 1-0 से आगे हैं. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है. चेतेश्वर पुजारा और रहाणे में से किसी एक को बाहर बैठाया जा सकता है. दोनों का फॉर्म कोई खास नहीं रहा है. हालांकि रहाणे ने पहले टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे. लेकिन बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए थे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट में टीम मैनेजमेंट क्या फैसला करता है. वैसे, उमेश यादव की वापसी लगभग तय लग रही है. यादव को शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. दरअसल उमेश ने प्रैक्टिस सेशन में भरपूर अभ्यास किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम वांडरर्स में 4 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है.
वांडरर्स में कुंबले ने भारत की ओर लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
भारत की ओर से वांडरर्स के मैदान पर भारत के स्पिनर कुंबले का जलवा रहा है. इस मैदान पर कुंबले ने 3 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 17 विकेट चटकाए हैं. दूसरे नंबर पर मोहम्दम शमी हैं जिन्होंने वांडरर्स के मैदान पर 2 टेस्ट में 11 विकेट लिए हैं.
चीफ सिलेक्टर की भविष्यवाणी, इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह
बता दें कि इस मैदान पर भारत ने अबतक 5 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत मिली जबकि तीन मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. यहां पर2006 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 123 रनोंसे हराया था तो वहीं, 2018 में 63 रन से भारत को जीत मिली थी.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं