विराट कोहली (Virat Kohli) हर आए दिन खेल में कोई न कोई ऊंचाई छू रहे हैं. ब्रेक के बाद लौटते हैं, तो बड़ा रिकॉर्ड बना देते हैं. सक्रिय क्रिकेट से दूर रहते हैं, तो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन (Centurian) में जारी पहले टेस्ट (SA vs IND 1st Test) के तीसरे दिन (Day 3) विराट कोहली ने वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले हालिया इतिहास में कोी भी बल्लेबाज नहीं कर सका. सेंचुरियन की पहली पारी में विराट ने बहुत अच्छे 38 रन बनाए थे, तो पहली पारी के स्कोर के आधार पर 163 रन से पिछड़े भारत की दूसरी पारी में भी कोहली तब खेलने उतरे, जब भारत ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. बहरहाल, दूसरी पारी में भी कोहली ठीक पहली पारी जैसे ही विश्वस्त, आश्वस्त दिखे और कुछ बेहतरीन शॉट उनके बल्ले से निकले. और इस दौरान वह कारनामा कर दिखाय, जो उसने पहले इतिहास में कोई नहीं कर सका.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: इतनी बुरी गत कर दी रबाडा ने रोहित की, दक्षिण अफ्रीकी पेसर ने बना दिया रिकॉर्ड
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गिल के बाद इस साल कोहली
कोहली ने दूसरी पारी में जैसे ही पारी में 28वां रन बनाया, तो इसी के साथ ही उन्होंने साल 2023 में सभी फॉर्मेटों में मिलाकर दो हजार रन पूरे कर लिए. कोहली से ज्यादा रन इस साल (पहली पारी तक) शुभमन गिल (51 पारियों में 2128) के नाम पर थे, लेकिन कोहली तो स्पेशल ही करते हैं. कोहली ने यह कारनामा सिर्फ और सिर्फ 35 पारियां ली हैं. यह भी बता दें कि इस साल दो हजार रन बनाने वाले अभी तक दो ही बल्लेबाज हैं. और ये दोनों गिल और विराट हैं. तीसरे नंबर पर (अभी तक) डारेल मिशेल (न्यूजीलैंड, 1970) हैं. बहरहाल, इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में कोहली का औसत (65.73) सबसे ज्यादा है.
यहां भी गाड़ दिया कोहली ने झंडा!
इस साल दो हजार का आंकड़ा छूते ही कोहली इतिहास में ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अलग-अलग सालों में सबसे ज्यादा यह करानामा किया है. कोहली ने अपने करियर में सभी फॉर्मेटों में मिलाकर सातवीं बार किसी एक साल दो हजार या इससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया. कोहली के बाद दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा (6) दूसरे, सचिन तेंदलुकर (5) और महेला जयवर्द्धने (5) तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, जैक्स कैलिस (4), रिकी पोंटिंग (4), गांगुली (4), मैथ्यू हेडेन (4) संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं, तो राहुल द्रविड़ (3), मोहम्मद यूसुफ (3) और जो. रूट (3) संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं