Rohit Sharma vs Kagiso Rabada: ऐसा लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी पेसर कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada's record) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बीच चली आ रही दुश्मनी आसानी से खत्म होने नहीं जा रही! दरअसल रोहित के पीछे रबाडा रूपी भूत इतनी बुरी तरह पीछे पड़ गया है कि छुड़ाए नहीं छूट रहा है. आप देखिए कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन (Centurian) में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में रबाडा ने भारतीय कप्तान को सिर्फ पांच के निजी योग पर चलता कर दिया, तो तीसरे दिन (3rd Day) दूसरी पारी में ऐसी बेहतरीन आउटस्विंग फेंकी कि रोहित सिर्फ पोज बनाते रह गए. और गेंद टप्पा पड़ने के बाद हल्की बाहर की तरफ जाती हुई उनके स्टंप बिखेर गई. और दूसरी पारी में तो रोहित (00) खाता भी नहीं खोल सके. और इस प्रदर्शन से कम से कम यह तो साफ हो गया कि रबाडा के खिलाफ रोहित बिल्कुल भी सहज नहीं हैं. और इसकी चुगली आंकड़े साफ-साफ कर रहे हैं
यह भी पढ़ें:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या हाल किया है रोहित का!
टेस्ट मैच में रबाडा ने रोहित को बुरी तरह रुलाकर रख दिया है. बता दें कि रबाडा के खिलाफ सफेद कपड़ों में रोहित ने खेली 11 पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं. और इसमें सात बार भारतीय कप्तान को रबाडा ने आउट किया है. आप रोहित की गत इससे समझें कि रबाडा के खिलाफ रोहित का औसत सिर्फ 14.85 का रहा है.
रबाडा ने बना दिया स्पेशल रिकॉर्ड
रबाडा ने रोहित की गिल्लियां बिखेरीं, तो भारतीय कप्तान को पता ही नहीं चला कि यह हुआ क्या. बहुत हद तक रोहित इनस्विंग के लिए खेलने गए थे, लेकिन यह टप्पा खाने के बाद उम्मीद से उलट, लेकिन कम आउटस्विंग हुई. और बोल्ड करने के साथ ही रबाडा ने भारत के खिलाफ अपना पचासवां विकेट हासिल कर लिया. भारत के खिलाफ पचास विकेट लेने वाले रबाडा सिर्फ पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले डेल स्टेन, मोर्ने मॉर्कल, डेल स्टेन और एलन डोनाल्ड ने यह उपलब्धि हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं