दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत-अफगानिस्तान जहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में आमने सामने होंगे. इस मुकाबले में ईशान किशन की नजरें बड़ी पारी खेलकर नंबर-1 बनने की होगी. इसके अलावा रिंकू सिंह के फैंस के लिए बड़ी खबर हैं. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज 4 दिसंबर को अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी करने जा रहे हैं. मंगलवार को एशियाई चैंपियन श्री चरणी ने भी इतिहास रचा. श्री चरणी टी20 अंतरराष्ट्रीय में महिलाओं की बॉलिंग रैंकिंग में 800 रेटिंक अंक तक पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा श्रीलंकाई जेवलिन स्टार रुमेश पथिरागे को एशियम गेम्स की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है और हवाई यात्रा के दौरान उनके पांच जेवलिन टूट गए हैं.
भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, ऐसे में उनकी जगह आज प्लेइंग इलेवन में कौन आएगा, यह देखना मजेदार होगा. जबकि वैभव को क्या प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा? इस पर सभी भी नजरें होंगी. यहां पढ़ें मैच की लाइव अपडेट्स.
रिंकू सिंह की तय हुई शादी
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेने जा रहे हैं. क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की यह चर्चित जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में है. यहां पढ़ें पूरी खबर.
ईशान के निशाने पर नंबर-1 का ताज
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन के पास साल 2026 में सबसे बड़ा कमाल करने का मौका होगा. बता दें कि ईशान ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 24 मैचों में 854 रन बनाए हैं. अब अगर दूसरे टी-20 में आज ईशान 42 रन बना पाने में सफल रहते हैं तो वह साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.
कौन लेगा वरुण चक्रवर्ती की जगह?
वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए और इस चोट के चलते आगामी एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संशय पैदा हो गया है. सबसे बड़ा सवाल है कि यदि वरुण एशियन गेम्स से भी बाहर रहते हैं तो उनकी जगह किन गेंदबाजों को मौका मिल सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर.
पथिरागे के टूटे जेवलिन
श्रीलंका के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरागे को उस समय झटका लगा जब एशियन गेम्स से पहले हवाई यात्रा के दौरान उनके 5 भाले क्षतिग्रस्त हो गए जिनसे उन्होंने अभी तक कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी. यह 23 वर्षीय खिलाड़ी 13 सितंबर को विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद तुर्किए एयरलाइन्स की उड़ान से बुडापेस्ट से श्रीलंका लौट रहे थे. यहां पढ़ें पूरी खबर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं