विज्ञापन
15 seconds ago

India vs Afghanistan Scorecard LIVE: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान को गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा है, जो बिना खाता खोले अर्शदीप का शिकार बने. बता दें, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर जगह बनाने से चूक गए हैं, जबकि चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई प्लेइंग इलेवन में आए हैं. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

Here are the LIVE Score Updates of India vs Afghanistan 2nd T20I Arun Jaitley Stadium, Delhi

IND vs AFG Live Score: अर्शदीप का महंगा ओवर

अब अर्शदीप निशाने पर आए. जादरान ने पहले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया. उनके बाद सेदिकुल्ला अटल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा. अब पावरप्ले के दो ओवर बाकी हैं. देखना होगा कि अफगानिस्तान कितने और रन बटोरता है. 

4.0 ओवर: अफगानिस्तान 24/1
 

IND vs AFG Live Score: बुमराह को पड़ी मार

जसप्रीत बुमराह को मार पड़ी है. इब्राहिम जादरान ने ओवर में दो चौके जड़े हैं. दोनों शुरुआती गेंदों पर. इस ओवर से 9 रन आए हैं. अफगानिस्तान को ऐसे ही ओवरों की जरूरत है. भारत की नजर तीसरे विकेट पर.

3.0 ओवर: अफगानिस्तान 11/1
 

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान 2/1

दो ओवर हो चुके हैं और अफगानिस्तान सिर्फ 2 रन बनाया पाया है. अफगानिस्तान की कोशिश पावरप्ले के अंदर एक अच्छे ओवर की होगी. देखना होगा कि अफगानी बल्लेबाजी किस गेंदबाज को निशाने पर लेते हैं. फिलहाल भारतीय गेंदबाज टॉप पर हैं. 

2.0 ओवर: अफगानिस्तान 2/1

IND vs AFG Live Score: भारत को पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए हैं. रवि बिश्नोई ने कैच पकड़ा. अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के पास थोड़ी छोटी गेंद फेंकी जो बाहर की तरफ जा रही थी. गुरबाज ने इसे सीधे मैदान पर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से (टॉप एज) से लगकर मिड-ऑन पर खड़े रवि बिश्नोई के हाथों में चली गई. ऐसा लगा कि यह धीमी गति की गेंद थी. यह बहुत आसान कैच था और अर्शदीप सिंह ने जश्न मनाते हुए अपने हाथ ऊपर उठाए.

1.3 ओवर: अफगानिस्तान 0/1

India vs Afghanistan Live Score, 2nd T20I: जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर मेडन

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहला ओवर मेडन डाला है. टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को शुरुआती झटके देना चाहेगी.

India vs Afghanistan Live Score, 2nd T20I: अफगानिस्तान ने शुरू की बल्लेबाजी, सामने हैं जसप्रीत बुमराह

अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है और सामने जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं जिन्होंने पिछले मैच में कहर बरपाया था.

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि टेलस का कॉल उनके लिए लकी रहा है. टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है. वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई आए हैं. जबकि आज भी वैभव को मौका नहीं मिला है.

दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका लगा है. वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल अब भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर है. ऐसे में आज दूसरे टी-20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है.

ईशान किशन के पास 2026 में नंबर 1 बनने का मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन के पास साल 2026 में सबसे बड़ा कमाल करने का मौका होगा. बता दें कि ईशान ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 24 मैचों में 854 रन बनाए हैं. अब अगर दूसरे टी-20 में आज ईशान 42 रन बना पाने में सफल रहते हैं तो वह साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं.

टीम इंडिया दूसरी जीत को बेताब, अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीद

भारत आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी, इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के बल्ले से एक और तूफानी पारी  की उम्मीद होगी जिस अंदाज में उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket, Live Score, Live Cricket Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com