विज्ञापन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में विवाह के बंधन में बंधेंगे

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर आ गई है.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में विवाह के बंधन में बंधेंगे
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेने जा रहे हैं. क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की यह चर्चित जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में है. इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी तस्वीरें सामने आई थी. तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे. इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत कई वीआईपी मेहमान उपस्थित रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से अपनी मुलाकात के पीछे की कहानी का खुलासा किया था. "यह सब 2022 में कोविड के दौरान शुरू हुआ, जब आईपीएल मुंबई में हो रहा था," रिंकू ने एक चैनल से बातचीत में कहा था . "मेरा एक फैन पेज था जिस पर प्रिया की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें उसके गांव में मतदान हो रहा था. प्रिया की बहन फोटोग्राफी और वीडियो शूट करती है, इसलिए मुझे लगता है कि उसने फैन पेज से मदद के लिए तस्वीर पोस्ट करने को कहा था. मैंने वह तस्वीर देखी और मुझे वह पसंद आ गई. मुझे लगा कि वह मेरे लिए बिल्कुल सही है. मैंने उसे मैसेज करने के बारे में सोचा, लेकिन फिर मुझे लगा कि यह सही नहीं होगा."

रिंकू ने खुलासा किया था कि उसने प्रिया को तभी मैसेज किया जब उसने इंस्टाग्राम पर उसकी कुछ तस्वीरों को लाइक किया था. "उसे मेरी कुछ तस्वीरें पसंद आईं. फिर मैंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और यहीं से सब शुरू हुआ. फिर हमने बात करना शुरू किया. एक-दो हफ़्ते में हम नियमित रूप से बात करने लगे, मैचों से पहले भी. इस तरह मुझे 2022 से ही प्यार का एहसास होने लगा,".

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Rinku Khanchand Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com