विज्ञापन
2 days ago

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से रौंद दिया. गुजरात से मिले मजबूत 230 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान के ओपनरों खासकर वैभव सूर्यवंशी ने नैसर्गिक अंदाज दिखाते हुए 2.5 ओवरों में ही 38 रन जोड़ दिए. लेकिन इस स्कोर पर वैभव क्या गए, तो कुछ देर बाद बाद ही कप्तानी कर रहे जायसवाल भी बहुत ही खराब शॉट खेलक जलते बने. और इसके बाद तो लगातार जरूरी बढ़ते प्रति ओवर रन दर से उसके बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे. बीच में रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर कुछ गति देने की कोशिश की, लेकिन 91 रन पर फरेरा के आउट होने पर ही मैच की तस्वीर लगभग साफ हो गई थी. यहां से राजस्थान को जीतने के लिए वास्तव में चमत्कार की जरूरत थी और यह नहीं ही हुआ. राजस्थान की पूरी टीम 16.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी. और राशिद खान के चटकाए 4 विकेटों से गुजरात ने रॉयल्स पर एक अच्छी जीत हासिल की. राशिद के अलावा उसके बाकी बॉलरों ने भी बढ़िया गेंदबाजी की. विंडीज के जेसन होल्डर ने तीन, कैगिसो रबाडा ने दो और 4 ओवरों में 55 रन देने वाले मोहम्मद  सिराज ने वैभव सूर्यवंशी का बहुत ही अहम विकेट लिया. 

 (Scorecard)

पहली पाली में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 118 रनों की साझेदारी की. सुदर्शन 36 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात ने इसके बाद नियमित अंतराल पर तीन विकेट गंवाए. कप्तान शुभमन गिल शतक से चूक गए और उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों के दम प र 84 रनों की पारी खेली. ब्रजेश शर्मा राजस्थान के लिए दो विकेट लेने में सफल रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर आज कोई विकेट नहीं ले पाए. उन्होंने 3 ओवर में 46 रन बटोरे.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंज

RR vs GT LIVE Score, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 LIVE Cricket Updates, Straight from Sawai Mansingh Stadium, Jaipur

RR vs GT LIVE Score: जीत गया गुजरात

 गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से धोया, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट..16.3: तुषार पांडे लपके गए वॉशिगंटन सुंदर के हाथों...और गुजरात जीत गया 77 रन से..होल्डर ने तीसरा विकेट चटकाकर साबित की अहमियत..राजस्थान का दसवां विकेट 152 पर गिर गया..बल्लेबाजों को निराशाजनक प्रदर्शन ..और गुजरात मैच दर मैच और मजबूत होता हुआ..

RR vs GT LIVE Score: शनाका आउट!

 गुजरात जीत से 1 कदम दूर, राजस्थान का नौवां बल्लेबाज पवेलियन में...श्रीलंका शनाका की होल्डर को सर्किल के ऊपर से उड़ाने की कोशिश...मिडऑफ पर लपके गए

RR vs GT LIVE Score: गेंद सिराज के हाथ में

पारी का 16वां ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं..यहां से राजस्थान को समय काटना है, तो गुजरात को मैच पर मुहर लगाने के लिए लेने हैं बस 2 विकेट और...

RR vs GT LIVE Score: गुजरात जीत की ओर

  गुजरात जीत से दो कदम दूर, राजस्थान का आठवां बल्लेबाज पवेलियन में..पहले से ही होल्डर के खिलाफ असहज दिख रहे जोफ्रा आर्चर पुल करने गए....गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर बटलर के हाथों में...

RR vs GT LIVE Score: ब्रेक के बाद अगला ओवर

पारी का 16वां ओवर लेकर होल्डर आए हैं..यहां से मैच औपचारिकता भर है...जीत गुजरात के पाले में हो चली है....

RR vs GT LIVE Score: जडेजा आउट !

रवींद्र जडेजा को राशिद ने बनाया शिकार, राजस्थान का सातवां विकेट गिरा.. 13.5: राशिद की लोअर- ट्रैजेक्ट्री की गेंद. हाथ से तेज छोड़ी हुई..जडेजा फ्रंटफुट पर डिफेंस करने आए..थोड़ा लेट भी हो गए..गेंद पैड पर लगी..जोरजार अपील..अंपायर की उंगली ऊपर..जडेजा का रिव्यू..कोई फायदा नहीं..28 रन, 25 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के..

RR vs GT LIVE Score: एक और विकेट

राशिद खान को पारी का तीसरा विकेट मिला. शुभम दुबे को बोल्ड किया. यह रात का उनका तीसरा विकेट है. वह इस सीज़न में अपने सबसे अच्छे फॉर्म में वापस आ गए हैं. शुभम दुबे गेंद को बिल्कुल समझ नहीं पाए. 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट. राजस्थान को छठा झटका लगा. 
11.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 115/6 

RR vs GT LIVE Score: 60 में चाहिए 131

राजस्थान को यहां से जीत के लिए 131 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 13.10 का पहुंच गया है जबकि मौजूदा रन रेट 10 के करीब है. 60 गेंद बची हैं. क्या जडेजा इसे क्लोज रख पाएंगे? राजस्थान चाहेगा कि रवींद्र जडेजा ऐसे ही खेलते रहे और अगर टीम हारती भी है तो मार्जिन कम हो. राजस्थान के अभी 100 रन नहीं हुए हैं.
10.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 99/5

RR vs GT LIVE Score: सुंदर का बेहतरीन ओवर

वाशिंगटन सुंदर को लाया गया और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए. जडेजा क्रीज पर हैं. दूसरे छोर पर उनके साथ शुभम दुबे हैं. राजस्थान को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. वहीं गुजरात की कोशिश इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट को बेहतर करें.

9.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 93/5

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान को पांचवां झटका

राशिद खान का कहर. तीन गेंद में दो विकेट. राजस्थान के दोनों इन फॉर्म बल्लेबाज बोल्ड. डोनोवन फरेरा को जाना होगा. गेंद समझ ही नहीं आई. फरेरा फ्रंट फुट पर फ्लिक करने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें लगा कि गेंद उनके पास स्पिन होगी लेकिन यह एक लेगी थी और गेंद बल्ले से लगकर मिडिल और ऑफ पर चली गई. राशिद खान के विकेटों ने गुजरात को और भी मज़बूत बना दिया. डोनोवन फरेरा 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट.
7.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 91/5

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका लगा. राशिद खान की गेंद पर ध्रुव जुरेल बोल्ड. यह एक बड़ा झटका है. जुरेल बहुत अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन टाइमआउट ने उनका फ्लो तोड़ दिया और स्टार स्पिनर ने उन्हें आउट कर दिया. शॉर्ट साइड पर गुगली, जुरेल कट करने के लिए पीछे हटे, चूक गए क्योंकि गेंद बॉल के नीचे से निकल गई और ऑफ स्टंप हिल गया. ध्रुव जुरेल 10 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए. 

7.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 87/4

RR vs GT LIVE Score: साई किशोर का अच्छा ओवर

अटैक पर साई किशोर को लाया गया. ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने चौका लगाया. इस ओवर से सिर्फ 8 रन आए. रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल की कोशिश टीम को यहां से अच्छी स्थिति में लेकर जाने की होगी.
7.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 86/3

RR vs GT LIVE Score: जडेजा का प्रहार

रवींद्र जडेजा आए और उन्होंने रबाडा की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. राजस्थान ने पावरप्ले में 78 रन बनाए हैं. लेकिन 3 विकेट भी गंवाए हैं. राजस्थान को 84 गेंद में जीत के लिए 152 रन चाहिए. मौजूदा रन रेट 13 का है ौर जरूरी रन रेट 10.86 का है.
6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 78/3

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान पावरप्ले में ही पिछड़ गई है. तीसरा झटका लगा उसे. हेटमायर लौटे. रबाडा ने शिकार किया. जेसन होल्डर ने कैच लपका. हेटमायर ने 7 गेंद में 6 रन बनाए. पता नहीं क्यों हेटमायर को क्यों पहले भेजा गया था.
5.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 68/3

RR vs GT LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी

पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अब. राजस्थान का स्कोर 50 पार हो चुका है. पिछले ओवर से 22 रन आए हैं. ध्रुव जुरेल ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की. फिर चौका लगाया. ओवर की चौथी गेंद पर छक्के लगाया. जबकि आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया. 

5.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 62/2

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान को दूसरा झटका लगा. यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौटे. निशांत सिंधु ने कैच किया. यह गेंद ऊंची थी और एक्स्ट्रा-कवर पर लपके गए. रबाडा ने जोरदार जश्न मनाया है. 10, 6 और अब 3 - ये वो स्कोर हैं जो यशस्वी जायसवाल ने इस सीज़न में जयपुर में बनाए हैं. साफ़ है कि यह साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा है.  कगिसो रबाडा की छोटी गेंद पर जायसवाल ने स्लॉग को मिसटाइम किया. गेंद ऊंची चली गई. 
3.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 40/2

RR vs GT LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

चलिए वैभव सूर्यवंशी को जाना होगा. मोहम्मद सिराज ने सूर्यवंशी का शिकार किया. अरशद खान ने कैच किया. 146.6kph की स्पीड से एक स्किडी बाउंसर थी. इस गेंद के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी और युवा खिलाड़ी को परेशान कर दिया. बॉलर के लिए हमेशा खुशी की बात होती है जब वह एक प्लान के साथ एक एफर्ट बॉल फेंकते हैं और यह काम करता है. वैभव सूर्यवंशी पुल करने में पूरी तरह से जल्दबाजी में थे. मिडिल और ऑफ के आसपास गेंद थी. बल्ले का टॉप एज लगा. शॉर्ट फाइन लेग के दाईं ओर गई गेंद. वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए. पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए. 

2.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 38/1

RR vs GT LIVE Score: कगिसो रबाडा को मार पड़ी

अब कगिसो रबाडा को मार पड़ी है. पिछले ओवर में उन्होंने दो छक्के जड़े हैं.  रबाडा के ओवर से 15 रन आए हैं. गुजरात के तेज गेंदबाजों ने इस सीजन किसी अन्य फ्रेंचाइजी के मुकाबले में सबसे अधिक विकेट झटके हैं और उनके खिलाफ वैभव का कोहराम जारी है. 
2.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 26/0

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान की अच्छी शुरुआत

राजस्थान की अच्छी शुरुआत है यह. पहले ओवर से 11 रन आए हैं, वो भ सिराज के ओवर से. वैभव ने छक्के के साथ सिराज का स्वागत किया था. फैंस चाहेंगे कि वैभव इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे. 
1.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 11/0

RR vs GT LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी चोटिल

ओह...वैभव सूर्यवंशी चोटिल हुए. दर्द में है.  सूर्यवंशी ने बॉल अपने ही बूट पर मार दी और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है. बाएं पैर की टखने की हड्डी के पास लगी और जूता या पैड उस जगह को बचा नहीं पा रहा है. फिजियो देखने आए हैं. पहले ही उनके टखने पर टेप लगी है. चोट लगी थी, उन्हें पहले भी. मोहम्मद सिराज ने इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी, वैभव फिर से ज़ोर से स्विंग करना चाहते थे, बॉल अंदर का किनारा लेकर बूट पर लगी.

RR vs GT LIVE Score: सिराज को पहली गेंद पर छक्का

मोहम्मद सिराज को वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है. इस छक्के के साथ ही उन्होंने टी20 में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. आउट ऑफ पार्क मारा है सिराज को. वैभव टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज गैं. 

RR vs GT LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

वैभव सूर्यवंशी अगर आज एक छक्का लगाते हैं तो वह टी20 में 100 छक्के पूरा कर लेंगे. वह ऐसा सबसे कम गेंदों में करेंगे. 

RR vs GT LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

अब नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाए थे. लेकिन आज राजस्थान को जीत दिलाना चाहेंगे. राजस्थान अगर 230 के लक्ष्य का पीछा करना चाहती है तो सूर्यवंशी को क्रीज पर समय बिताना पड़ेगा. अगर वह शुरुआती 10 ओवर में टिके रहे, तो मैच राजस्थान का होगा. दूसरे छोर पर उन्हें जायसवाल का साथ मिलेगा, जो आज कप्तानी पारी खेलना चाहेंगे.

RR vs GT LIVE Score: गिल-सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 118 रनों की साझेदारी की. सुदर्शन 36 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात ने इसके बाद नियमित अंतराल पर तीन विकेट गंवाए. कप्तान शुभमन गिल शतक से चूक गए और उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों के दम प र 84 रनों की पारी खेली. ब्रजेश शर्मा राजस्थान के लिए दो विकेट लेने में सफल रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर आज कोई विकेट नहीं ले पाए. उन्होंने 3 ओवर में 46 रन बटोरे. 

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान को दिया 230 का लक्ष्य

आखिरी ओवर से राहुल तेवतिया और वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन बटोरे हैं. तेवतिया ने ओवर में दो छक्के लगाए. जबकि चौथी गेंद पर सुंदर ने छक्का लगाया. सुंदर 20 रन बनाकर नाबाद रहे. पिछले दो ओवर अच्छे रहे थे, लेकिन तूषार आखिरी ओवर में मार खा गए. 
20.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 229/4

RR vs GT LIVE Score: अब आखिरी ओवर बाकी

कहना गलत नहीं होगा कि तेझ ओवरों में राजस्थाव के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की है. गुजरात 250 के आस-पास पहुंचती दिख रही थी. लेकिन अब ऐसा लहता है कि 230 भी मुश्किल होंगे. देखना होगा कि राहुल तेवतिया और वाशिंगटन सुंदर कितने रन बटोरते हैं आखिरी ओवर से. तुषार देशपांडे डालने आएंगे. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए और एक विकेट भी आया. 
19.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 208/4

RR vs GT LIVE Score: जेसन होल्डर आउट


गुजरात को चौथा झटका लगा है. जेसन होल्डर आउट हुए. बृजेश शर्मा ने जाल में फंसाया. यशस्वी जायसवाल ने कैच किया. शानदार स्लोअर बॉल. एक्स्ट्रा-कवर पर लपके गए. होल्डर शॉट लगाने में जल्दीबाजी कर बैठे. पेस में बदलाव को नहीं समझ पाए. 
18.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 205/4

RR vs GT LIVE Score: गुजरात 200 पार

गुजरात का स्कोर 200 पार हुआा. पिछले ओवर से सिर्फ 8 रन आए हैं. तुषार का अच्छा ओवर रहा यह. ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाा था, लेकिन फिर अच्छी वापसी. ध्यान रखिए बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी आने वाले हैं. अगर उनका बल्ला चला तो 250 का स्कोर भी छोटा लगने लगेगा. 

18.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 204/3 

RR vs GT LIVE Score: अब तीन ओवर बाकी

अब तीन ओवर बाकी हैं. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर ने छक्का लगाया है. जबिक पांचवीं गेंद पर चौका लगाया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गुजरात 250 पार कर पाएगी? सुंदर और होल्डर इस तरह ही खेलते रहे तो यह संभव है. 

17.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 196/3 

RR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल आउट

चलिए शुभमन गिल आउट हुए. शतक से चूके. ब्रिजेश ने अपना शिकार बनाया. तुषार देशपांडे ने कैच लिया. यह मिसटाइम हुआ . तुषार देशपांडे ने शॉर्ट फाइन लेग से पीछे भागते हुए कंधे के ऊपर से अच्छा कैच पकड़ा. शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के लगाए.
16.2 ओवर: गुजरात टाइटंस 185/3 

RR vs GT LIVE Score: शतक की ओर गिल

शुभमन गिल अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए है. सुंदर ने ओवर की पहली लीगल डिलवरी पर छक्का लगाया था. जोफ्रा आर्चर आज अपने  रंग में नहीं दिखे हैं. लगता है कि आज उनका दिन ही नहीं है. 3 ओवर में 46 रन दे दिए हैं. 
16.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 179/2 

RR vs GT LIVE Score: क्या 250 बनाएगी गुजरात

गुजरात क्या यहां से 250 के स्कोर तक पहुंचेगी? क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर औस शुभमन गिल है. फरेरा के पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. गिल बाउंड्री बटोरने  से पीछे नहीं हट रहे हैं. ओवर की पहली गेंद पर सुंदर ने चौका लगाया, जबकि चौथी गेंद पर फरेरा ने. 
15.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 166/2 

RR vs GT LIVE Score: जोस बटलर आउट

रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को अपने जाल में फंसाया. लॉन्ग ऑफ पर लपे गए. डोनोवन फरेरा ने कैच किया. ऑफ स्टंप के बाहर, फुल गेंद. जोस इसे जोस से मारने गए.  मिसटाइम  किया. जोस बटलर 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. 

13.2 ओवर: गुजरात टाइटंस 150/2 

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान के 150 रन पूरे

शुभमन गिल ने ओवर की आखिरी गेंद पर डीप वैकवर्ड प्वॉइंट की दिशा में चौका जड़ा है.रिवर्स खेला और चौका बटोरा. पिछले ओवर से 14 रन आए. बटलर ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. 
13.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 150/1

RR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल को जीवनदान

रवींद्र जडेजा का महंगा ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने 17 रन दिए हैं. गिल अब 61 के स्कोर पर खेल रहे हैं और उनकी कोशिश आज शतक लगाने की होगी. बटलर ने चौके के साथ जडेजा का स्वागत किया.  जबकि इसके बाद गिल ने लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया.
12.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 136/1

RR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल को जीवनदान

शिमरोन हेटमायर को जीवनदान मिला है. डीप मिडविकेट पर बाउंड्री लाइन पर कैच छोड़ा. गेंद तेजी से आई और हाथ से आकर छिटक गई. जब आप पहले ही पिछड़ रहे हों तो इतने आसान कैच छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते. 

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान को पहली सफलता

चलिए आखिरकार राजस्थान को विकेट मिला. यशराज ने सलामी साझेदारी तोड़ी है. यशराज पुंजा ने साई सुदर्शन का शिकार किया. जोफ्रा आर्चर ने कैच लिया. लॉन्ग-ऑन पर लपके गए. साई गुस्से में हैं कि उन्होंने इसे ठीक से मिडिल नहीं किया. स्लॉट में थी गेंद. साई इसे ज़मीन पर रखना चाहते थे. लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर हवा में गई.  साई गुस्से में दाहिने दस्ताने से अपने बाएं हाथ पर मुक्का मारते हैं.साई सुदर्शन 36 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाए. 

10.5 ओवर: गुजरात टाइटंस 118/1

RR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल का अर्द्धशतक

अब शुभमन गिल का अर्द्धशतक हुआ. 30 गेंदों में फिफ्टी आई है. सीजन का चौथा पचासा. गुजरात काफी मजबूत स्थिति में है. राजस्थान को पहले विकेट की तलाश.

RR vs GT LIVE Score: जडेजा का जबरदस्त ओवर

रवींद्र जडेजा का एक और जबरदस्त ओवर. सिर्फ 6 रन दिए. गिल अब अपने अर्द्धशतक से सिर्फ 1 रन दिए हैं. 10 ओवर हुए हैं और गुजरात का स्कोर 114 है. गुजरात का रन रेट 11 से अधिक का है. अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया है. अगर ऐसे ही खेलते रहे गिल और सुदर्शन तो गुजरात आसानी से 200 का स्कोर पार कर जाएगी.
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 114/0

RR vs GT LIVE Score: शुभमन गिल चोटिल

शुभमन गिल दौड़ नहीं पा रहे हैं. लंगड़ा रहे हैं. लेफ्ट एंकल में दिक्कत दिक्कत थी. पिछले ओवर की आखिरी गेंद के पास फिजियो से उपचार मिला था. लेकिन इस ओवर में सिंगल लेने के दौरान उन्हें दौड़ने में दिक्कत हुई.

RR vs GT LIVE Score: सुदर्शन का अर्द्धशतक

साई सुदर्शन ने एक और अर्द्धशतक जड़ा. सिंगल के साथ फिफ्टी पूरी की. 30 गेंदों में यह अर्द्धशतक आया है. अभी तक 6 चौके और दो थक्के लगाए हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं.  गिल अपने अर्द्धशतक से 5 रन दूर है.
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 108/0

RR vs GT LIVE Score: गुजरात 100 पार

यशराज की गेंद ऑफ साइड के बाहर. सुदर्शन ने गेंद को आने दिया और आखिरी में सिर्फ दिशा दिखाई और 4 रन बटोरे. गेंद में अधिक टर्न नहीं हुआ था और उन्होंने आखिरी समय में बल्ले का पूरा फेस खोला और चौका बटोरा. 
 8.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 102/0

RR vs GT LIVE Score: यशराज ने पहले ओवर में दिए 10 रन

शुभमन गिल और साई सुदर्शन अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. सुदर्शन 44 के स्कोर पर खेल रहे हैं जबकि गिल 41 पर. गुजरात 100 के स्कोर से सिर्फ 2 रन दूर है. पिछला ओवर रवींद्र जडेजा फेंकने आए थे और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. राजस्थान के लिए व विकेट का इंतजार जारी है. 
 8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 98/0

RR vs GT LIVE Score: यशराज ने पहले ओवर में दिए 10 रन

यशराज पूंजा ने पहले ओवर में 10 रन दिए हैं. अभी 7 ओवर हुए हैं और गुजरात का स्कोर 100 के करीब है. ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगाया. जिस तरह से रन पड़ रहे हैं, उससे 10 रन का ओवर अच्छा कहा जा सकता है. राजस्थान को विकेट चाहिए. टाइमऑउट में संगाकार काफी गुस्से में दिखे थे.

 7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 92/0

RR vs GT LIVE Score: पावरप्ले पूरा

गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई है. 82 रन बटोरे हैं. यह इस सीजन गुजरात का पावरप्ले में सबसे बेहतर स्कोर है. पिछले ओवर की शुरुआत गिल ने चौके के साथ की. जबकि तीसरी गेंद पर सुदर्शन ने चौका लगाया. और पांचवीं गेंद पर गिल ने चौका जड़ा. पावरप्ले के आखिरी ओवर से 15 रन आए हैं. राजस्थान को विकेट चाहिए. 

6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 82/0

RR vs GT LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

पावरप्ले का आखिरी ओवर रहा. राजस्थान के लिए अभी कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है. शुभमन गिल ने इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया. चौके से आर्चर का स्वागत किया था, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि आखिरी गेंद पर चौका लगाया. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. देखना होगा कि क्या राजस्थान पावरप्ले में कोई विकेट ले पाती है या नहीं. 

5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 67/0

RR vs GT LIVE Score: 4 ओवर में 50 पार

साई सुदर्शन-शुभमन गिल ने गुजरात को धुआंधार शुरुआत दिलाई है. तुषार देशपांडे को पिछले ओवर में मार पड़ी है. गिल ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की थी, जबकि सुदर्शन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. सुदर्शन तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. 

4.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 52 

RR vs GT LIVE Score: तुषार देशपांडे का अच्छा ओवर

तुषार देशपांडे का अच्छा ओवर रहा. ओवर की चौथी गेंद पर सुदर्शन ने चौका लगाया. इस ओवर से 8 रन आए हैं. गुजरात की अच्छी शुरुआत हुई है और वो इसे जारी रखना चाहेंगे. 
2.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 26/0

RR vs GT LIVE Score: पहले ओवर में चार वाइड

पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने चार वाइड और एक नॉ-बॉल फेंकी है. पहले ओवर से 17 रन आए हैं. जोफ्रा आर्चर बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे खुद से. अगला ओवर तुफार देशपांडे आएंगे. ओवर की पहली गेंद पर सुदर्शन ने चौका लगाया. लेकिन फिर भी 17 आए हैं. 

1.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 17/0

RR vs GT LIVE Score: गुजरात की बैटिंग शुरू

चलिए एक्शन शुरू हुआ. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. राजस्थान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं, जो इस सीजन पावरप्ले में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

RR vs GT LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई

RR vs GT LIVE Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. यह बैटिंग पिच है. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वो गेंदबाजी करते. 

RR vs GT LIVE Score: पराग हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर

टॉस के दौरान राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बताया कि रियान पराग को हैमस्ट्रिंग हैं. जायसवाल ने बताया है कि वह जल्द ही वापस आएंगे. जायसवाल पहली बार राजस्थान के लिए कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टॉस जीता है.

RR vs GT LIVE Score: रियान पराग नहीं खेल रहे आज

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से टॉस के लिए रियान पराग नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल आए हैं. इसका मतलब रियान पराग नहीं खेल रहे हैं. थोड़ी देर में पता चल जाएगा कि आखिर क्या कारण है.

RR vs GT LIVE Score: गुजरात जीती तो पहुंचे दूसरे स्थान पर

गुजरात टाइटंस का सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जब टीम से उम्मीदें कम होने लगती हैं, तो यह मजबूती से बाउंस बैक करती है. सीजन की शुरुआत लगातार 2 हार से करने वाली जीटी ने बाद के 3 मैच लगातार जीते. इसके बाद फिर लगातार 2 मैच हारी और फिर पिछला 3 मैच जीती है. राजस्थान के खिलाफ गुजरात जीत का चौका लगाते हुए शीर्ष-4 में पहुंचना चाहेगी. राजस्थान की तरह ही गुजरात के भी 12 अंक हैं. जीत की स्थिति में गुजरात के 14 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. हालांकि गुजरात का रन रेट माइनस में है. इसलिए संभव है कि जीत के बाद भी टीम पांचवें स्थान पर ही रहे.

RR vs GT LIVE Score: प्लेऑफ के करीब राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है. राजस्थान सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली राजस्थान अपने घरेलू मैदान पर गुजरात के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी. राजस्थान अगर आज जीती तो वह प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंत जाएगी.

दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार गुजरात और 4 बार राजस्थान जीती है.

RR vs GT LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, रविश्रीनिवासन साई किशोर

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

RR vs GT LIVE Score: आज राजस्थान-गुजरात का मैच

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होना है. राजस्थान 10 मैचों में 12 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है जबकि गुजरात 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में है और दोनों  की कोशिश आज का मैच जीतकर प्लेऑफ के एक कदम और पास पहुंचने की होगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com