विज्ञापन

RCB vs DC: विराट कोहली vs केएल राहुल, DC के लिए चुनौती बनी RCB, जानें प्लेइंग 11, पिच-मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RCB vs DC Head to Head, Playing 11 and Weather Report: डीसी (DC) के खिलाफ जीत हासिल कर आरसीबी (RCB) अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करना चाहेगी.

RCB vs DC: विराट कोहली vs केएल राहुल, DC के लिए चुनौती बनी RCB, जानें प्लेइंग 11, पिच-मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
RCB vs DC Head to Head, Playing 11 and Weather Report:

RCB vs DC Head to Head, Playing 11 and Weather Report: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी. आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत नजर आई है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड और देवदत्त पड्डिकल ने निरंतरता दिखाई है, जबकि सॉल्ट, शेफर्ड और अय्यर ने कई अच्छी पारियां खेली हैं. वहीं गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जोश हेजलवुड ने प्रभावित किया है. 

दिल्ली कैपिटल्स का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी. 

DC के लिए RCB को घर में रोकना आसान नहीं

डीसी के लिए आरसीबी को उसके घर में रोकना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. इसके लिए टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. डीसी को इस मैच में केएल राहुल, मिलर, और स्टब्स से प्रभावी पारी और मुकेश कुमार, एंगिडी, नटराजन, और कुलदीप यादव से बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी. कप्तान अक्षर पटेल को भी गेंद और बल्ले से अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. 

RCB बनाम DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और डीसी के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है. डीसी ने 12 मैच जीते हैं. एक मैच का परिणाम नहीं आया है. 

कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम?

मैच के दौरान बेंगलुरु में मौसम साफ और नमी वाला रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश से खेल में किसी भी तरह की रुकावट आने की उम्मीद नहीं है. 

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच क्या असर दिखाएगी

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. सीजन में अब तक यहां खेले गए तीनों मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं. आरसीबी अपने घर में तीनों ही मैचों में अपराजेय रही है. 

दोनों टीमों की संभावित 11

आरसीबी : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Delhi Capitals, Virat Kohli, Rahul Kannaur Lokesh, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com