NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी कर दिया है. पहले राउंड के तहत MBBS और BDS की 29,945 सीटें अलॉट की गई हैं. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी वेबसाइट पर जाकर आप इस रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. इस रिजल्ट में ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस और ESIC इंस्टीट्यूशंस की सीटें शामिल हैं. जिन उम्मीदवारों को कॉलेज में सीट अलॉट की गई है, उन्हें अब वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया का पूरा करना होगा. ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ 22 से 31 अगस्त, 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.
जारी प्रोविजनल रिजल्ट के अनुसार टॉप रैंक वाले छात्रों ने एम्स दिल्ली को चुना है. जनरल कैटेगरी के लिए क्लोजिंग रैंक 52 दर्ज की गई है.
NEET UG 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट कैसे चेक करें?
- NEET UG काउंसलिंग के पहले राउंड के रिजल्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- यहां पर UG Medical टैब होगा.
- राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक यहां पर होगा, इसपर क्लिक करें.
- PDF में रोल नंबर या रैंक खोजें.
- अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स को चेक करें.
- PDF डाउनलोड करें.
अलॉट कॉलेज पसंद न होने पर क्या करें?
कोई उम्मीदवार अगर उसे अलॉटेड किए गए कॉलेज से सतुष्ट नहीं है, तो उसके पास दूसरे राउंड की काउंसलिंग का विकल्प है. ऐसे उम्मीदवार फ्लॉट ऑप्शन को चुन सकते हैं. ये ऑप्शन चुनने पर स्टूडेंट को कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करनी है. वो दूसरी राउंड की लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं.
एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
एडमिशन के लिए अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करते समय नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी-
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड
- NEET UG 2026 स्कोरकार्ड
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- 10वीं और 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- वैलिड सरकारी फोटो ID प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं