विज्ञापन

WI vs SA: वेस्टइंडीज को वो दो धुरंधर, जिन्होंने अपने विस्फोट से भारतीयों की बढ़ा दी थी दिल की धड़कने

West Indies vs South Africa: वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम जरूर जीतने में कामयाब रही. मगर कैरिबियन टीम के दो बल्लेबाजों ने निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कने बढ़ा दी थी.

WI vs SA: वेस्टइंडीज को वो दो धुरंधर, जिन्होंने अपने विस्फोट से भारतीयों की बढ़ा दी थी दिल की धड़कने
Jason Holder And Romario Shepherd
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 47वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को अहमदाबाद में हराया
  • वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे, जिसमें 8 विकेट गंवाए
  • जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने आठवें विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

West Indies vs South Africa, 47th Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां अफ्रीकी टीम जरूर बाजी में मारने में कामयाब रही. मगर कैरिबियन टीम की तरफ से निचले क्रम में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की. उसे देख एक पल के लिए भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कने बढ़ने लगी थी. क्योंकि अगर आज के मुकाबले में कैरिबियन टीम जीत जाती तो भारतीय टीम के लिए सेमी-फाइनल में पहुंचने का सफर काफी कठिन हो जाता. मगर ये हो न सका. अफ्रीकी टीम ने कैरिबियन टीम को शिकस्त दे दी है. अब भारतीय टीम का सफर सीधा और आसान है. उसे शेष बचे अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी है और उसे सेमी-फाइनल का टिकट हासिल हो जाएगा. 

होल्डर और शेफर्ड के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 89 रनों की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 10.2 ओवरों में ही कैरिबियन टीम ने 83 रनों के कुल योग पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे. जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि टीम 100 रनों के अंदर ही ढेर हो जाएगी. मगर यहां से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ढहती कैरिबियन पारी को ना केवल संभाला, बल्कि 176/8 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया. 

शेफर्ड ने जड़ा अर्धशतक, होल्डर चूके 

मैच के दौरान शेफर्ड नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे. उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ कुल  37 गेंदों का सामना किया. इस बीच 140.54 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 52 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रनों का योगदान दिया. 

वेस्टइंडीज को मिली हार 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 176/8 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसे प्रोटियाज ने 16.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन एडेन मार्कराम ने 46 गेंद में नाबाद 82 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंद में 47, जबकि रयान रिकेलटन ने 28 गेंद में नाबाद 45 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- शाई होप ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, झूम उठी पूरी दुनिया, वेस्टइंडीज क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com