विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2022

"हाथ तो छोड़ो.." भारत-पाक मैच के बाद प्रशंसकों के बीच 'फंसे' रोहित शर्मा

मैच के बाद, रोहित शर्मा को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों और दर्शकों से मिलते देखा गया. प्रशंसकों में से एक ने रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया और काफी देर तक छोड़ा नहीं,

"हाथ तो छोड़ो.." भारत-पाक मैच के बाद प्रशंसकों के बीच 'फंसे' रोहित शर्मा
सुपर 4 के मुकाबले में भारत की पांच विकेट से हार हो गई.
नई दिल्ली:

रोहित शर्मा ने रविवार को एशिया कप में सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली.  इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने अपने गेंदबाजों को अच्छे से इस्तेमाल किया और मैच को आखिरी ओवर तक ले गए.  हालांकि, भारत अंततः पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन के कुल स्कोर का बचाव करने में विफल रहा और इस सुपर 4 के मुकाबले में भारत की पांच विकेट से हार हो गई.     

मैच के बाद, रोहित शर्मा को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों और दर्शकों से मिलते देखा गया. प्रशंसकों में से एक ने रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया और काफी देर तक छोड़ा नहीं,  जिसके बाद रोहित ने कहा : "अरे हाथ तो छोरो".  182 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से हमेशा भरोसेमंद मोहम्मद रिजवान (51 गेंदों में 71 रन) ने पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन यह बाएं हाथ के बल्लेबाज नवाज थे, जो अपने बाएं हाथ के स्पिन के लिए अधिक जाने जाते थे, जिन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई .

इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा खासकर अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल का, दोनों ने अपेक्षा से ज्यादा रन लुटाए, जबकि युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने अच्छी गेंदबाजी की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Parmod Sharma, Asia Cup 2022, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com