विज्ञापन

केवल 4 वनडे...रोहित शर्मा का सबसे बड़ा टेस्ट, क्या पास कर पाएंगे हिट मैन ?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम की तैयारी शुरू हो चुकी है.अब सवाल है कि क्या रोहित शर्मा इस टीम का हिस्सा बन पाएंगे, क्योंकि रोहित के लिए आने वाले वनडे मैच हिट मैन के लिए भविष्य तय करने वाला रहेगा.

केवल 4 वनडे...रोहित शर्मा का सबसे बड़ा टेस्ट, क्या पास कर पाएंगे हिट मैन ?
Rohit Sharma के लिए सबसे बड़ा टेस्ट

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लिए अब आने वाले 4 वनडे उनके लिए सबसे बड़ा टेस्ट होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी शूरू हो गई है. बीसीसीआई सचिव सैकिया ने इस बात को कंफर्म भी किया है. सचिव सैकिया ने सीधे तौर पर कहा है कि अब वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू हो गई है और अभी से ही उन खिलाड़ियों के प्रति चयनकर्ता गंभीर हो रहे हैं जिन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए चुना जा सकता है.  अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर जब भी कोई चर्चा होती है तो दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम पर सबसे अधिक चर्चा होती है.

रोहित के लिए क्या है आगे का समीकरण

दोनों के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने और न खेलने को लेकर कई तरह की बातें सामने आते रहती है. खासकर टीम के माहौल को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई है, उससे कहीं न कहीं दोनों खिलाड़ियों के भविष्य  को लेकर बातें बनती है. लेकिन यहां से विराट कोहली के लिए सकारात्मक पहलू यह है कि वो फॉर्म में भी हैं और उनकी फिटनेस शानदार है. ऐसे में अब रोहित शर्मा यहां अकेले पड़ जाते हैं. 

टेस्ट क्रिकेट और T20 इंटरनेशनल, दोनों से रिटायर हो चुके "हिटमैन" अब सिर्फ़ एक फ़ॉर्मेट के खिलाड़ी हैं और उन पर युवा टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ों के कड़े कॉम्पिटिशन का भारी दबाव है. अभी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं जिससे अब उनके लिए आने वाला हर एक मैच उनके लिए एक बड़ा टेस्ट बन चुका है. 

उम्र .. फ़िटनेस.. फॉर्म की चुनौतियां और 4 वनडे

अपने करियर के इस पड़ाव पर 50-ओवर वाले फॉर्मेट में बेहतरीन फिटनेस बनाए रखना बहुत ज़रूरी है. हालांकि उन्होंने हाल ही में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (BCCI COE) में ज़रूरी फ़िटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं, लेकिन अगले साइकल तक इसे बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. इसके अलावा रोहित को अपनी फॉर्म पर काम करना होगा. अब अगर रोहित को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है तो अपने फॉर्म को बनाए रखना होगा और आने वाले 4 वनडे में कम से कम दो शतक तो लगाने के बारे में सोचना ही होगा. 

इंग्लैंड में खेलना है तीन वनडे

रोहित को इंग्लैंड में 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी होगी. यह एक ऐसी सीरीज होगी जो उनके लिए काफी अहम होगा. इस सीरीज में रोहित ने रन बना लिया तो फिर उनका वनडे वर्ल्ड कप में खेलना निश्चित हो जाएगा. इंग्लैंड में अलग तरह की विकेट रोहित का इंतजार करेगी. स्विंग गेंद के खिलाफ रोहित को आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा खूब सारे रन भी बनानें होंगे. रोहित बाउंसर को अच्छी तरह से खेलते हैं. ऐसे में उनके लिए इंग्लैंड में परफॉर्म करना आसान हो सकता है लेकिन स्विंग गेंद के खिलाफ खेलना हिट मैन के लिए एक चुनौती साबित हो सकती है. 

भारतीय टीम में बदलाव का दौर और खूब सारा टैलेंट

भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, टीम इंडिया के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अनुभवी खिलाड़ियों के करियर की अवधि को लेकर हो रही रणनीतिक चर्चाओं का मतलब है कि सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित है और मौजूदा सीरीज़ में उनके प्रदर्शन से सीधे जुड़ा हुआ है.

ईशान किशन के आने से बदला समीकरण

रोहित के लिए कंपीटीशन बढ़ गया है. खासकर ईशान किशन के वनडे में वापसी के बाद, ईशान हाल के समय में शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं. जिसने रोहित पर दबाव बना दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में ईशान ने 125 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी जगह वनडे वर्ल्ड कप के लिए निश्चित कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

ये भी पढ़ें-  श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India Vs Afghanistan 2026, England Vs India 2025, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com