भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा, भारत की हार में सबसे बड़े हीरो मैट हेनरी रहे जिन्होंने 6 विकेट हासिल किए, इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों का बुरा हाल देखने को मिला, भारत तीन दिग्गज बल्लेबाज आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर 0 रन पर आउट हुए. बता दें कि रोहित शर्मा अपने वनडे करियर में पहली बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं. ऐसे में जानते हैं उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जो वनडे में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं.
भारत के वीरेंद्र सहवाग अपने वनडे करियर में तीन बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं. इसके बाद सौरव गांगुली हैं. गांगुली भी पारी की पहली गेंद पर 3 बार आउट हो चुके हैं. इसके बाद सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, श्रीकांत, मनोज प्रभाकर और अब रोहित शर्मा वनडे में पारी की पहली गेंद पर 1-1 बार आउट हुए हैं.
वनडे में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
- 3 - वीरेंद्र सहवाग
- 3 - सौरव गांगुली
- 1 - सुनील गावस्कर
- 1 - रवि शास्त्री
- 1 - क्रिस श्रीकांत
- 1 - मनोज प्रभाकर
- 1 - रोहित शर्मा
कोहली ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी
इसके अलावा विराट कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. तेंदुलकर ने वनडे में 463 मैच में 20 बार डक पर आउट हुए थे. वहीं, अब विराट कोहली 321 मैच में 20 बार बिना रन बनाए आउट हो चुके हैं.
भारत के लिए वनडे में सबसे ज़्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी:
- विराट कोहली - 20 बार (321 मैच)
- सचिन तेंदुलकर - 20 बार (463 मैच)
- जवागल श्रीनाथ - 19 बार (229 मैच)
- अनिल कुंबले - 18 बार (269 मैच)
यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित का 0 पर आउट होना नहीं, बल्कि यह था मैच का असली टर्निंग पॉइंट, गौतम गंभीर ने हार के बाद बताया
यह भी पढ़ें | 244 रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं हैं...
यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा, विराट कोहली..ईशान किशन या गौतम गंभीर...244 रन से मिली शर्मनाक हार के 5 गुनहगार
यह भी पढ़ें | 'किसी ने विकेट थ्रो नहीं किया...' 224 रनों से मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया बल्लेबाजों का बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं