दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में आज यानी 30 सितंबर को पायलट के बीच मारपीट हो गई. इसके बाद एक पायलट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी कोड 7700 भेजा. इसका कोड का मतलब हाईजैक होता है.
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलर्ट मिलने के बाद इजरायली वायु सेना के फाइटर जेट्स को भेजा गया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विमान ने सिर्फ दो मिनट में 34,000 फीट से करीब 16,600 फीट यानी 17,400 फीट नीचे आ गया था. इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब में लैंड किया गया. लैंडिग इतनी खतरनाक थी कि प्लेन का टेल यानी पीछे का हिस्सा टूट गया
अब NDTV को इजरायली अधिकारियों ने बताया है कि एक ओमानी को-पायलट ने अमीराती पायलट को चाकू मारा और प्लेन पर कंट्रोल करने की कोशिश की थी. इसके अलावा अधिकारी ने आतंकी हमले से इनकार भी नहीं किया है.

क्या है पूरी घटना?
फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट FZ1073 के तौर पर चल रही बोइंग 737 MAX 8 ने पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा. ये आम इमरजेंसी के लिए इंटरनेशनल लेवल पर माना जाने वाला कोड है. हालांकि, फ्लाइट ने जल्द ही कोड को 7500 में बदल दिया. ये एयरक्राफ्ट में गैर-कानूनी दखलंदाजी का सिग्नल है. इसमें संभावित हाईजैकिंग भी शामिल है.

फ्लाइट रडार 24 का डेटा
हालांकि, अकेले सिग्नल से यह पता नहीं चलता कि फ्लाइट में क्या हुआ था. बता दें फ्लाइट में करीब 180 इजरायली पैसेंजर सवार थे. इसके बाद में, सिक्योरिटी अधिकारियों का हवाला देते हुए, द यरूशलम पोस्ट ने रिपोर्ट किया कि दो पायलटों के बीच 'हिंसक' झगड़े के बाद प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित थे.
फ़्लाइट 17,000 फीट नीचे गिरी
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरजेंसी सिग्नल तब जारी किया गया जब एयरक्राफ्ट सिर्फ दो मिनट में सुबह करीब 1:20 बजे ईस्टर्न टाइम पर 34,000 से लगभग 16,600 फीट की ऊंचाई पर 17,400 फीट नीचे गिर गया. पहला इमरजेंसी सिग्नल एयरक्राफ्ट से सुबह 1:32 बजे ET पर भेजा गया था.
एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि इजरायल ने अपने दर्जनों नागरिकों को ले जा रहे प्लेन के हाईजैक होने के डर से लड़ाकू प्लेन भेजे थे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में बिना बताए, बढ़ते सुरक्षा खतरों की चेतावनी दी है.
नेतन्याहू के ऑफिस ने घटना के बारे में कहा, "एक एविएशन घटना पर चिंताओं के बाद, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस मामले पर सलाह-मशविरा किया और डेवलपमेंट पर नजर रख रहे हैं. घटना कंट्रोल में है और इजरायली यात्रियों को सुरक्षित इजरायल वापस लाने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं."
यह भी पढ़ें: 34 हजार फीट से नीचे आता प्लेन, पायलटों में खून-खच्चर और चीखते यात्री... दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं