विज्ञापन

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, ODI में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 11,757 रन के साथ पाकिस्तान के दिग्गज इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पाकिस्तान और ICC के लिए 11,739 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, ODI में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि
रोहित शर्मा बने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी
IANS

England vs India, 2nd ODI:  इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल की है. हिटमैन अब वनडे इतिहास में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने अपना नौवां रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ दिया और वनडे रनों की लिस्ट में ऊपर आ गए. इस फॉर्मेट में भारत के लिए उनके नाम तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं.

रोहित ने दूसरे वनडे में 47 गेंदों में 26 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली और विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े और फिर विराट कोहली के साथ 60 रनों की साझेदारी की.

रोहित ने इंजमाम-उल-हक को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने (11,757) इंजमाम को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1991 और 2007 के बीच पाकिस्तान के लिए 11,739 रन बनाए थे. रोहित का अगला लक्ष्य श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 448 मैचों में 33.37 की औसत से 12,650 रन बनाए थे. रोहित, जिन्होंने 2007 में डेब्यू किया था, का 287 वनडे मैचों में औसत 48.58 रहा है. 2013 में ओपनर के तौर पर प्रमोट किए जाने के बाद उनके करियर ने रफ़्तार पकड़ी.

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 18,426 रन (452 मैच)
  2. विराट कोहली (भारत) - 14,802 रन (300 मैच)
  3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) -  14,234 रन (380 मैच)
  4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 13,704 रन (365 मैच)
  5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 13,430 रन (433 मैच)
  6. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 12,650 रन (418 मैच)
  7. रोहित शर्मा (भारत) - 11,757 रन (279 मैच)
  8. इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) - 11,739 रन (350 मैच)
  9. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 11,579 रन (314 मैच)
  10. सौरव गांगुली (भारत) - 11,363 रन (300 मैच)

भारत के लिए वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन

रोहित वनडे क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वे विराट कोहली (14,800+) और सचिन तेंदुलकर (18,426) से पीछे हैं. रोहित के नाम भारत के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा वनडे शतक (33) भी हैं. यहां भी वे तेंदुलकर (49) और कोहली (54) से पीछे हैं.

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर रोहित-कोहली का नया कारनामा, 8 हजार रनों का आंकड़ा छुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com