भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वनडे फॉर्मेट के मौजूदा सदस्य रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर घटी एक घटना को लोगों के सामने साझा करते हुए नजर आ रहे हैं. 'हिटमैन' शर्मा ने पुराने वाक्या को याद करते हुए कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे. जहां मैं बॉल डाल रहा था और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने आगे से जाकर गेंद पर पैड लगा दिया. जिसके बाद मैं अंपायर के सामने अपील करने लगा. फिर वह जाकर अंपायर से बोले कि यह क्या अपील कर रहा है. जिसके बाद मैं उसको थोड़ा सा बंबू देने लगा. मैंने कहा कि क्या है? तू अपना बल्लेबाजी कर ना यार. वहीं पर डेविड वॉर्नर खड़ा था. वह भागकर स्टीव स्मिथ के पास पहुंच गया. फिर कवर्स में कोई खड़ा था. वो आया डेविड वॉर्नर के पास. वो था जट्ट. जहां पर ऐसा सिचुएशन आता है ना... थोड़ी से लड़ाई हो. आपको एक दूसरे की जरूरत हो. वहां पर ये (शिखर धवन) कभी पीछे नहीं हटता था.' रोहित के इस बयान के बाद वहां उपस्थित हर शख्स खुशी के मारे झूम उठा और लोग तालियां बजाने लगे.
जगजाहिर है रोहित और शिखर की दोस्ती
रोहित शर्मा और शिखर धवन की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों खिलाड़ी एक साथ भारतीय टीम की तरफ से खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा. दोनों खिलाड़ियों ने खेल के तीनों फॉर्मेट में टीम की तरफ से एक साथ शिरकत किया. इस दौरान उन्होंने कुछ विशेष उपलब्धियां भी हासिल की. सचिन-सौरव के बाद रोहित और शिखर की जोड़ी वनडे में 5000+ रन बनाने वाली दूसरी भारतीय और वर्ल्ड की चौथी जोड़ी है. उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 2013 से 2022 के बीच वनडे मुकाबलों में ओपनर के तौर पर शिरकत किया. जहां वह कुल 5,148 रन की साझेदारी करने में कामयाब रहे.
SHIKHAR DHAWAN IN ROHIT SHARMA SHOW 😂❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 11, 2026
- The best friends of Ro is back. pic.twitter.com/hZBAMBd9pt
यही नहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच 18 शतकीय साझेदारियां भी हुई. यहीं नहीं उन्होंने साथ खेलते हुए 15 बार अर्धशतकीय साझेदारियां भी की. वनडे फॉर्मेट में एक साथ खेलते हुए यह जोड़ी भारतीय टीम की तरफ से करीब 45 प्लस की औसत से रन बनाने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- 'मैं उनसे काफी खुश हूं', उमस में भी गरजा शेफाली का बल्ला, लेकिन जीत के बाद इस खिलाड़ी की हुईं फैन हरमनप्रीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं