विज्ञापन

पाकिस्तान की किरकिरी! भारत के खिलाफ शर्त रखी, WCL ने ठुकराई मांग तो बीच टूर्नामेंट नाम लिया वापस

पाकिस्तान चाहता था कि भारतीय दल उसे लिखित में उससे माफी मांगे, लेकिन जब ऑर्गनाइज़र ने इससे इनकार कर दिया तो उसने टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ने का ड्रामा किया है.

पाकिस्तान की किरकिरी! भारत के खिलाफ शर्त रखी, WCL ने ठुकराई मांग तो बीच टूर्नामेंट नाम लिया वापस
पाकिस्तान की फिर किरकिरी हुई, WCL ने ठुकराई मांग तो बीच टूर्नामेंट नाम लिया वापस

पाकिस्तान ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स' के तीसरे सीज़न से अपना नाम वापस ले लिया और अब टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी. इससे पहले, पाकिस्तान का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला "तकनीकी कारणों" से टाल दिया गया था. हालांकि, इस दौरान आई रिपोर्ट्स से साफ हुआ कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को एनओसनी नहीं दी थी और मैनेजमेंट को इसका इंतजार था. वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद खिलाड़ियों को एनओसी जारी तो लेकर लेकिन कुछ शर्तें भी रखीं, जिन्हें आयोजकों ने आखिर में मानने से इनकार कर दिया.

बता दें, पिछले साल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. पहले तो ग्रुप-स्टेज का मैच रद्द कर दिया गया और भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले भी अपने रुख पर अड़ी रही, जिसके चलते पाकिस्तान को वॉकओवर मिल गया और वह फाइनल में पहुंच गया. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ भी नहीं मिलाए गए.

रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी चाहता था कि भारतीय खेमा पिछले साल की घटना के लिए माफी मांगे. हालांकि, WCL आयोजन समिति ने इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान टूर्नामेंट से हट गया. सूत्रों ने बताया,"पीसीबी कुछ शर्तों के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स के लिए पाकिस्तान चैंपियंस टीम को एनओसी जारी करने पर सहमत हो गया था. हालांकि, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स मैनेजमेंट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की किसी भी मांग पर सहमत नहीं हुआ."

सूत्र ने आगे बताया,"पीसीबी चाहता था कि भारतीय खिलाड़ी पिछले साल मैदान पर न उतरने के लिए लिखित माफी मांगें. साथ ही, बोर्ड यह भी चाहता था कि भारतीय टीम इस बार हाथ मिलाने (हैंडशेक) के लिए तैयार रहे. हालांकि, WCL ने सिर्फ़ कमर्शियल टीमों को ही मंज़ूरी दी और माफ़ी मांगने व हाथ मिलाने वाली बात को ठुकरा दिया."

इससे पहले, WCL सीज़न 3 के आयोजकों ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया था, जिसमें 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना तय था. हालांकि, अब यह मैच नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं पाकिस्तान के बाहर होने के बाद डब्ल्यूसीएल की तरफ से अधिकारिक अपडेट भी दिया गया और बताया गया कि पाकिस्तान तीसरे  सीजन में टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है. हालांकि. वर्ल्जड चैंपियंस लीजेंड्स की तरफ से कोई कारण नहीं बताया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को WCL के तीसरे सीज़न में टीम की कप्तानी करनी थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ़ ओपनिंग मैच के समय वे यूएई में भी मौजूद नहीं थे. बाद में तकनीकी कारणों से वह मैच टाल दिया गया. सोमवार को पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना था, लेकिन मैच आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया. पाकिस्तान चैंपियंस WCL के पिछले दोनों सीज़न में रनर-अप रही थी. हालांकि, अब टीम के पास 2026 में टूर्नामेंट जीतने का मौका नहीं होगा.

इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान चैंपियंस का आधिकारिक बयान भी सामने आया.पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो, टीम ने बताया कि बोर्ड से NOC न मिलने के कारण टीम ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया. टीम ने सोमवार को एक बयान में कहा,"पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए खेद है कि टीम चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (WCL) में हिस्सा नहीं ले पाएगी, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ज़रूरी NOC जारी करने से इनकार करने के अपने फ़ैसले को बरकरार रखा है."

बयान में आगे कहा गया,"हम PCB के अधिकार और उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हमें इस बात की निराशा भी है कि हमारे खिलाड़ियों को क्रिकेट के दिग्गजों के इस ग्लोबल इवेंट में 'पाकिस्तान चैंपियंस' का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा. हम अपने खिलाड़ियों, समर्थकों और फ़ैन्स का उनके धैर्य, समझदारी और लगातार मिल रहे समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं."

यह भी पढ़ें: 'सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी...' कप्तान श्रेयस अय्यर की इस खूबी ने जीता कोच गौतम गंभीर का दिल

यह भी पढ़ें: 'बस पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी चाहता हूं...' चीफ सेलेक्टर बनने की खबरों पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India, Pakistan Cricket Board, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com