विज्ञापन

भारत और अजरबैजान के नागरिकों को ले जा रहे जहाज पर रूस का ड्रोन हमला, कप्तान की मौत : जेलेंस्की

इससे पहले, रविवार को यूक्रेन के सुमी में रूस के हमले में भारतीय कारोबारियों के स्वामित्व वाले दवा गोदाम में कार्यरत 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई थी. 

भारत और अजरबैजान के नागरिकों को ले जा रहे जहाज पर रूस का ड्रोन हमला, कप्तान की मौत : जेलेंस्की
जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी.
लंदन:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि काला सागर में तुर्किये के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर रूस के ड्रोन हमले के बाद लगी आग में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोगों को बचा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक सवार थे.

जेलेंस्की ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “अविवादित जलक्षेत्र में तुर्किये के झंडे वाले और मक्का ले जा रहे एक मालवाहक जहाज पर दो रूसी ड्रोन ने भीषण हमला किया. जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक सवार थे. दुर्भाग्य से, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक जहाज के कप्तान की मौत हो गई है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है. एक और व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है.”

11 को बचाया गया, 1 गंभीर रूप से घायल

जेलेंस्की ने बताया कि जहाज के चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने काला सागर क्षेत्र में तनाव में कमी लाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का बार-बार प्रस्ताव दिया है. जेलेंस्की ने कहा, “वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बहाल करने के लिए दबाव की जरूरत है. और जो कोई भी इसमें सच में दिलचस्पी रखता है, उसे मदद करनी चाहिए.”

इससे पहले, रविवार को यूक्रेन के सुमी में रूस के हमले में भारतीय कारोबारियों के स्वामित्व वाले दवा गोदाम में कार्यरत 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत सिर्फ वकालत करने से आगे बढ़ गया है और हाल के महीनों में उसने कीव और मॉस्को, दोनों के साथ बातचीत करके यूक्रेन संकट को सुलझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं.

यह भी पढ़ें-

28 हजार फीट गोता लगाने वाला विमान नहीं जा पाया अमेरिका, 5 घंटे बाद वापस लंदन में ही इमरजेंसी लैंडिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Drone Attack, Zelenskyy, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com