विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2018

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये 'अहम बातें'

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये 'अहम बातें'
रोहित शर्मा की फाइल फोटो
  • हम ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतजार कर रहे हैं-रोहित
  • ऋषभ का अपनी फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छा
  • पंत में बेहतर करने की भूख दिखाई पड़ रही
चेन्नई:

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में मिली जीत (3rd मैच रिपोर्ट) के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा निश्चित तौर पर चुनौतीपूर्ण होगा और प्रतिस्पर्धा बिल्कुल अलग होगी. रोहित की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की है. भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. 

रोहित ने कहा कि एक टीम के तौर पर हम ऑस्ट्रेलिया दौरे का इंतजार कर रहे हैं. पिछली बार हमने टी-20 सीरीज खेली थी और उसमें जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ उसी के घर में खेलना बेहद चुनौतीपूर्ण है. हर बार इस दौरे पर एक खिलाड़ी और एक टीम के रूप में आपकी क्षमता की परीक्षा होती है. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और ऐसे टूर्नामेंट में जीत हासिल करने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. रोहित ने कहा कि हमें अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना है. आप जब तक खेलते रहते हैं, कहानी चलती रहती है. ऐसे में हमें नई शुरुआत करनी है. हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां खेली गई सीरीज से जो आत्मविश्वास मिली है, उसे हम ऑस्ट्रेलिया लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ...लेकिन शिखर धवन पाकिस्तानी फखर जमां को मात नहीं दे सके

चेन्नई में रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में शिखर धवन ने 92 और ऋषभ पंत ने 58 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की ओर से मिले 182 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया. ऐसे में धवन और ऋषभ की फॉर्म में हुई वापसी पर रोहित ने कहा कि धवन और ऋषभ का अपनी फॉर्म में वापस आना टीम के लिए बेहद अच्छा है, खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए.

VIDEO: सुनिए कि धोनी के टी-20 टीम से ड्रॉप होने को विशेषज्ञों ने किस रूप में लिया.

मुझे लगता है कि धवन विशेष रूप से सीमित ओवरों के क्रिकेट प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने अच्छा खेला था. ऋषभ के अंदर अब स्कोर करने की भूख नजर आ रही है. वह अब दबाव को सही तरीके से झेल पा रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India Vs West Indies 11/11/2018 Inwi11112018187770, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com