विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

रोहित शर्मा बोले, मैं सिर्फ टीम के लिए ही नहीं खेलता, बल्कि...

रोहित शर्मा बोले, मैं सिर्फ टीम के लिए ही नहीं खेलता, बल्कि...
रोहित शर्मा की फाइल फोटो
  • लंबे समय बाद रोहित शर्मा का बयान
  • न्यूजीलैंड से हार के बाद रही हैं विराट से टकराव की खबरें
  • रोहित पर था फैमिली क्लॉज के उल्लंघन का आरोप
नई दिल्ली:

वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज किया था. वहीं टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि कोई भी खिलाड़ी टीम से बड़ा नहीं है. बहरहाल, विवाद के खबरों के बाद रोहित शर्मा ने पहली बार मुंह खोला है. अब रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने मन की बात कही है. 

यह भी पढ़ें: गांगुली बोले, 'चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीतने वाली टीम में सुधार की जरूरत'

टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अब एक फोटो पोस्ट किया है और लिखा है, "मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए नहीं अपने देश के लिए खेलता हूं". दौरे पर रवाना होने से पहले शास्त्री ने कहा था, "टीम जिस तरह से खेलती है, उसमें कोई भी खिलाड़ी टीम से बड़ा नहीं है. जिस तरह से खिलाड़ी खेलते हैं वो टीम के हित में खेलते हैं.अगर विवाद होता तो प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होती"

यह भी पढ़ें: भारतीय लड़की से शादी के मामले में पाकिस्‍तानी क्रिकेटर हसन अली ने कही यह बात...

कोहली ने कहा था, "मैं ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद खराब है। इस तरह की बातें पढ़ना निराशाजनक है. हमें झूठ परोसा जा रहा है. हम अच्छी चीजों को नजरअंदाज कर रहे हैं। हम अपने दिमाग में चीजें बना रहे हैं और चाहते हैं कि उन्हें सच माना जाए"

VIDEO: जानिए कि धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटर क्या सोचते हैं. 

कोहली ने कहा था, "अगर मुझे कोई पसंद नहीं आता तो यह मेरे चेहरे और मेरे व्यवहार से पता चल जाता है. अगर टीम में चीजें अच्छी नहीं होती तो हम अच्छा नहीं खेल पाते"
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com