विज्ञापन

रोहित ने बना लिया 'राह' बदलने का मन! उठाया पहला बड़ा कदम, छोड़ दी विश्व कप में खेलने की जिद?

गौतम गंभीर के विश्व कप 2027 के प्लान के बीच रोहित शर्मा के बडे़ फैसले ने संदेश दे दिया है कि उन्होंने अब खुद ही मिशन से खुद को मानो अलग कर लिया है! क्या वास्तव में ऐसा ही है?

रोहित ने बना लिया 'राह' बदलने का मन! उठाया पहला बड़ा कदम, छोड़ दी विश्व कप में खेलने की जिद?
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वनडे करियर बहुत ही शानदार रहा है
source: X

आज मुंबई में होने जा रही बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही नहीं, बल्कि कई उम्रदराज हो चले या हेड कोच गौतम गंभीर के "मिशन 2027" में फिट दिखाई नहीं पड़े रहे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को लेकर काफी हद तक तय हो जाएगा कि ये अगले साल के आखिर में तीन देशों में खेले जाने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप का हिस्सा होंगे या नहीं! पिछले कुछ महीनों रोहित को लेकर मामला इस स्तर तक उलझा कि बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया को रोहित की संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए उन्हें टीम का अहम हिस्सा बताया था. लेकिन पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ कॉर्डिफ में दूसरे वनडे के बाद जैसी मीडिया में खबरें लीक हुईं और जैसी तस्वीर बनी और उससे पैदा हुई कड़वाहट के बाद अब लगने लगा है कि रोहित ने भी विश्व कप 2027 में खेलने की जिद छोड़ दी है. लेकिन रोहित ने क्या वास्तव में जिद छोड़ दी है?

गंभीर और सेलेक्टरों ने की थी रोहित से बात

जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चयनकर्ताओं ने 39 वर्षीय रोहित से बात की थी. उन्हें बताया गया था कि अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आगे चलकर युवा सलामी बल्लेबाजों को मौके दिए जाएंगे. समझा जाता है कि

भारत के चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दौरान ही रोहित के भविष्य को लेकर बातचीत शुरू कर दी थी और इन चर्चाओं में मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल थे.

लेकिन रोहित तीनों मैच खेले और उन्होंने 16, 48 और 79 रन बनाकर बताया कि वह यूं ही हार नहीं मानेंगे. ऐसी भी खबरें आईं कि रोहित ने कहा, 'मुझे ड्रॉप कर सकते हैं, लेकिन मैं संन्यास नहीं लूंगा'

...बदलता दिखा मन, बदलने लगी राह!

बहरहाल, उस समय अड़ियल रवैया दिखाने के बाद अब रोहित को भी समझ में आ गया है कि अब वक्त बदल गया है. और यही वजह रही कि अगले साल विश्व कप 2027 से हले ही उन्होंने राह बदल दी है या कहें कि इस दिशा में  बड़ा कदम उठा लिया है. और अब रोहित का सोनी चैनल पर शो आने जा रहा है. "फैमिली फुल हाउस विद रोहित". चैनल पर इसी महीने की 19 तारीख से यह शो शुरू होने जा रहा है.  साफ है कि अब रोहित ने क्रिकेट या कहें कि 2027 विश्व कप से बाहर देखना शुरू कर दिया है और वह BCCI के किसी भी फैसले के लिए तैयार हैं.

रोहित की विश्व कप चाहत ने कर दिया सरेंडर?

पिछले करीब एक-डेढ़ साल से रोहित और कोहली के विश्व कप में खेलने को लेकर चल रही चर्चाओं, सवालों और हालात के बीच विराट तो रोहित से बहुत आगे निकल गए, लेकिन 'शर्मा जी' लगातार सवालो में बने हुए हैं. लगातार सवालों के बीच जब-जब रोहित पर उंगली उठी, तो किसी न किसी मैच में तूफानी पारी खेलकर रोहित ने विश्व कप में खेलने की जिद साबित की. वहीं, मैदान के बाहर भी सवाल पूछने पर रोहित ने साफ-साफ कहा, 'मैं कहीं नहीं जा रहा, मैं यहीं हूं.' और

यह बेताबी रोहित के प्रदर्शन में भी साफ दिखी. रोहित ने पिछले 12 महीने (3 सितंबर को मिलाते हुए)  खेले 15 वनडे मैचों में 2 शतक और 4 अर्द्धशतकों से 51.92 के औसत से 727 रन बनाए

. लेकिन अब लग रहा है कि पैदा हुए 'तमाम हालात' के आगे रोहित की बेताबी ने सरेंडर कर दिया है. सोनी के शो से जुड़ना तो यही साफ-साफ संदेश दे रहा है कि अब खुद रोहित ने संभवत: गंभीर के मिशन 2027 यानी विश्व कप  प्लान से खुद को अलग कर लिया है. 

रोहित का बड़ा कदम: Frequently Asked Questions

प्र. 1. रोहित शर्मा के सोनी पर आने वाले नए शो का नाम क्या है और यह कब शुरू हो रहा है?

उत्तर: रोहित शर्मा के नए एंटरटेनमेंट शो का नाम 'फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा' है. यह शो 19 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है.

प्र. 2. प्रशंसक इस शो को कहां और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?

उत्तर: यह शो टीवी पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony TV) पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जो दर्शक इसे ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, वे इसे Sony LIV ऐप पर देख सकते हैं.

प्र. 3. 'फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा' शो का फॉर्मेट क्या है?

उत्तर: यह एक नॉन-स्क्रिप्टेड पारिवारिक मनोरंजक  शो है. इसमें क्रिकेट मैदान से इतर रोहित शर्मा का मजाकिया, बेफिक्र और हास्य से भरपूर अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा. यह शो हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

प्र. 4. इस शो का पहला प्रोमो किस मशहूर डायलॉग पर आधारित है?

उत्तर: शो का प्रोमो रोहित शर्मा के टी20 विश्व कप के दौरान वायरल हुए मशहूर स्टंप-माइक डायलॉग "कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा" की थीम पर आधारित है, जिसमें रोहित अपने ही डायलॉग के वायरल होने पर मजेदार प्रतिक्रिया देते नज़र आते हैं.

प्र. 5. टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद क्या यह रोहित शर्मा का टीवी पर पहला डेब्यू है?

उत्तर: जी हां, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के फॉर्मेट्स से संन्यास लेने के बाद मनोरंजन और टेलीविजन की दुनिया में एक होस्ट के रूप में रोहित शर्मा का यह पहला बड़ा ऑफिशियल टीवी डेब्यू है.

यह भी पढ़ें:  2027 World Cup से पहले BCCI का बड़ा प्लान! Rohit-Virat के भविष्य पर Gambhir-Agarkar लेंगे आखिरी फैसला

गंभीर-अगरकर का "मिशन 2027", कल है मीटिंग , टीम इंडिया के ये 4 सीनियर 'घेरे' में, जानें क्यों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Sharma, Gautam Gambhir, VVS Laxman, ICC Cricket World Cup 2027, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com