विज्ञापन

'अभी क्या करूं मैं?', रोहित के साथ सेल्फी लेने आई महिला फैन का फोन हुआ स्विच ऑफ, फिर क्या हुआ? VIDEO

आरसीबी के खिलाफ अपने मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच गई हैं. जहां फैंस के बीच रोहित शर्मा के लिए काफी क्रेज देखने को मिला.

'अभी क्या करूं मैं?', रोहित के साथ सेल्फी लेने आई महिला फैन का फोन हुआ स्विच ऑफ, फिर क्या हुआ? VIDEO
रोहित शर्मा के साथ महिला ने ली सेल्फी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं. रोहित जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेने वाले फैंस की भीड़ लग जाती है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अगला मैच रायपुर में रविवार को होने वाला है. दोनों टीमें इस मैच के लिए रायपुर में पहुंच गई हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यहां भी फैंस के बीच क्रेज दिखा. मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 42-सेकंड का वीडियो शेयर किया है. इसमें रोहित शर्मा को सामने पाकर एक महिला फैन की खुशी देखते बनती है. वीडियो में रोहित टीम बस में जा रहे होते हैं. इतने में एक महिला उनका नाम लेते हुए सेल्फी के लिए उनके पास दौड़ी हुई आती है.

महिला फैन रोहित को देख इतनी खुश है कि उन्हें गले लगाने को दौड़ती है. रोहित फैंस से हाथ मिलाते हैं. महिला फैन रोहित के लिए 'आप बेस्ट हो' कहते हुए अपना फोन निकालती है और सेल्फी लेने की कोशिश करती है. फोन में किसी खराबी के कारण वह सेल्फी नहीं ले पाती और फिर कहती है कि मेरा फोन ऑफ हो गया. इतने में रोहित एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और अपनी बस की तरफ बढ़ जाते हैं.

फैन दूसरा फोन मंगवाती है और रोहित के पीछे ये कहते हुए दौड़ती है कि रुक जाइए मेरा फोन बंद हो गया था. रोहित कहते हैं तो अभी क्या करूं मैं? आप जल्दी कर लो मैडम. महिला देरी के लिए रोहित से क्षमा मांगते हुए उनके साथ सेल्फी लेती है. सेल्फी लेने के बाद महिला काफी खुश नजर आती है, जबकि रोहित बस में चले जाते हैं.

इंजरी की वजह से कई मैचों से बाहर रहे रोहित ने मुंबई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में वापसी की थी और 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली. रविवार को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में भी रोहित के फैंस उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारी की उम्मीद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ को आखिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्यों नहीं दे रही है मौका? फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com