विज्ञापन

नंबर 1 पर एक साथ गांगुली-सहवाग, गंभीर से आगे रोहित, वनडे में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले शीर्ष-5 भारतीय ओपनर

रोहित शर्मा भारत की तरफ से वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार डक होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने गौतम को पीछे छोड़ा है. पहले स्थान पर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है.

नंबर 1 पर एक साथ गांगुली-सहवाग, गंभीर से आगे रोहित, वनडे में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले शीर्ष-5 भारतीय ओपनर
रोहित शर्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला ईडन पार्क में खेला जा रहा है. जहां भारतीय फैंस को रोहित शर्मा से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. उन्होंने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. जिसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा बार बतौर ओपनर डक (शून्य पर आउट) होने चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. 

सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर 

भारत की तरफ से वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार डक होने वाले बल्लेबाज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ-साथ धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं. दोनों ही दिग्गज क्रमशः 13-13 बार शून्य पर आउट हुए हैं. 

सौरव और सहवाग के बाद दूसरे स्थान पर खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रुप में मशहूर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन वनडे में बतौर ओपनर 12 बार डक हुए हैं. 

तीसरे स्थान पर पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत काबिज हैं. श्रीकांत पारी का आगाज करते हुए 11 बार डक हुए थे. ईडन पार्क में शून्य पर आउट होते हुए रोहित चौथे स्थान पर आ गए हैं. 

टॉप-5 में आखिरी पायदान पर भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का नाम आता है. गंभीर भारत की तरफ से वनडे में पारी का आगाज करते हुए आठ बार डक हुए थे. 

वनडे में भारत के लिए ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार डक होने वाले बल्लेबाज 

13 - सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
12 - सचिन तेंदुलकर
11 - के. श्रीकांत
09 - रोहित शर्मा
08 - गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें- 'यह जश्न मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था...' 4 विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह ने खोला सेलिब्रेशन का राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Rohit Sharma, Rohit Gurunath Sharma, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com