Rohit Sharma Injury Update: आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में कैप्टन रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच 140.54 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि, इसी स्कोर पर वह चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें मजबूरी में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.
फैंस 'हिटमैन' शर्मा के इस चोट से काफी परेशान हैं और जानने को बेहद उत्सुक हैं कि उनका चोट कैसा है. यही नहीं फैंस यह भी जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ शिरकत करेंगे या नहीं. अगर आपका भी यही सवाल है तो इसका जवाब खुद रोहित शर्मा ने दिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मैच खत्म होने के बाद उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान प्रेजेंटर के सवाल का जवाब देते हुए कहा मै ठीक हूं, बस थोड़ा दर्द महसूस कर रहा हूं.
9 जून को होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंतटी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत 9 जून को होनी वाली है. लीग राउंड में अगर दोनों टीमों का प्रदर्शन बढ़िया रहा तो फैंस को इनके बीच सुपर 8 मुकाबले में भी टक्कर देखने को मिल सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीमरोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीमबाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान.
यह भी पढ़ें- VIDEO: ऋषभ पंत के इस छक्के को क्या नाम दें? जो भी देखा दिल हार गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं