विज्ञापन

रोहित शर्मा का डबल धमाल, द्रविड़ छूटेंगे पीछे, सचिन-कोहली के क्लब में लेंगे एंट्री

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा के निशाने पर हो मेगा रिकॉर्ड होंगे.

रोहित शर्मा का डबल धमाल, द्रविड़ छूटेंगे पीछे, सचिन-कोहली के क्लब में लेंगे एंट्री
Rohit Sharma Eye mega Records in 2nd ODI vs Afghanistan

इकाना स्टेडियम में जब भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे में भिड़ेंगे तो शुभमन गिल एंड कंपनी की नजर सीरीज अपने नाम करने की होगी. भारतीय टीम ने धर्मशाला में हुए बारिश से बाधित मुकाबले को जीता था. इस मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और 16 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन इकाना में उनकी नजर दो मेगा रिकॉर्ड पर होगी. एक तो रोहित सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे और दूसरा रोहित लिस्ट ए में 14 हजार रनों के आंकड़े को छूएंगे. 

राहुल द्रविड़ को छोड़ेंगे पीछे

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में अभी संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं. इन दोनों ने 509 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में एशिया और आईसीसी के लिए खेले मुकाबले भी शामिल है. रोहित ने इन मैचों में 20125 रन बनाए हैं, जबकि द्रविड़ के नाम 24208 रन है. बुधवार को जैसे ही रोहित मैदान पर कदम रखेंगे, वैसे ही वो राहुल को पीछे छोड़ इस मामले में 9वें स्थान पर आ जाएंगे. सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान 664 मैच खेले हैं. जबकि दूसरे स्थान पर जयवर्धने हैं, जिनके नाम 652 मैच है. 

लिस्ट ए में पूरे होंगे 14 हजार रन

रोहित शर्मा ने 356 लिस्ट ए मैचों में 13990 रन बनाए हैं. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में वह 10 रन और बना लेते हैं तो उनके लिस्ट ए में 14 हजार रन पूरे हो जाएंगे. ऐसा करते ही रोहित भारत के पांचवें बल्लेबाज होंगे, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में इस मुकाम को छुआ है. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ ही ऐसा कर पाए हैं. रोहित ओवरऑल इस आंकड़े को छूने वाले 26वें खिलाड़ी होंगे. 

लिस्ट ए में सर्वाधिक रन- भारतीय बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर- 551 मैच- 21999 रन
  • विराट कोहली- 347 मैच- 16447 रन
  • सौरव गांगुली- 437 मैच- 15622 रन
  • राहुल द्रविड़- 449 मैच- 15271 रन
  • रोहित शर्मा- 356 मैच- 13990 रन

यह भी पढ़ें:  'हमारी टीम सबसे ज़्यादा परेशान है': ईरान के कोच ने FIFA और US पर बर्ताव को लेकर निशाना साधा

यह भी पढ़ें:  श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई झड़प पर वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन लेगी BCCI? साफ हुई तस्वीर

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India, Cricket, Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com