विज्ञापन

MI vs LSG: रोहित शर्मा का 'महारिकॉर्ड', वानखेड़े में चला 'हिटमैन शो', आईपीएल इतिहास में कारनामा करने वाले पहले भारतीय

Rohit Sharma IPL Sixes Record, MI vs LSG: रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 44 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके शामिल रहे.

MI vs LSG: रोहित शर्मा का 'महारिकॉर्ड', वानखेड़े में चला 'हिटमैन शो', आईपीएल इतिहास में कारनामा करने वाले पहले भारतीय
Rohit Sharma IPL Sixes Record, MI vs LSG:

Rohit Sharma IPL Sixes Record During Run Chase, MI vs LSG: वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे 'हिटमैन' ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 44 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इन छक्कों की मदद से रोहित आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा (Chase) करते हुए 150 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

अब इस मामले में उनके नाम 153 छक्के दर्ज हो चुके हैं और वे केवल दिग्गज क्रिस गेल (156 छक्के) से पीछे हैं. रोहित के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन और रयान रिकेल्टन (83 रन) के साथ उनकी 143 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 229 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया.इस धमाकेदार जीत ने मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों को संजीवनी दे दी है. टीम अब 10 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स हार के साथ सबसे अंतिम पायदान पर खिसक गई है. 

रोहित ने अपनी पारी के दौरान न केवल आक्रामक अंदाज दिखाया, बल्कि तिलक वर्मा के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 34 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. 'हिटमैन' का यह शो उन आलोचकों के लिए करारा जवाब है जो उनकी फिटनेस पर सवाल उठा रहे थे. रोहित की इस रिकॉर्डतोड़ पारी ने साबित कर दिया है कि जब बात लक्ष्य का पीछा करने की हो, तो उनका कोई जोर नहीं है.

IPL चेज में 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

156 छक्के - क्रिस गेल
153 छक्के - रोहित शर्मा
138 छक्के - विराट कोहली
117 छक्के - संजू सैमसन
117 छक्के - धोनी
115 छक्के - के एल राहुल
114 छक्के - डेविड वॉर्नर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com