विज्ञापन

Honda का दिवाली धमाका! 2.35 लाख की बंपर छूट, Amaze, City और Elevate पर डिस्काउंट

Honda Cars ने फेस्टिव ऑफर की घोषणा कर दी है. इसके तहत Amaze, City और Elevate पर बंपर छूट दी जा रही है. आप लाखों की बचत कार पर कर सकते हैं.

Honda का दिवाली धमाका! 2.35 लाख की बंपर छूट, Amaze, City और Elevate पर डिस्काउंट
Honda City
Honda

नवरात्रि और दशहरा के साथ भारत में फेस्टिव कार खरीदारी का सीजन शुरू हो गया है. इस मौके पर कार कंपनियां ग्राहकों को शोरूम तक लाने के लिए बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं. Honda Cars India भी अक्टूबर में अपनी सेलेक्टेड कारों पर शानदार बेनिफिट्स दे रही है. Honda की Amaze, City और Elevate पर ग्राहकों को 2.35 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. आइए, आपको इसके बारे में डिटेल्स में बताते हैं. 

Honda Amaze पर 67 हजार तक का फायदा

Honda की एंट्री-लेवल सेडान Amaze पर इस फेस्टिव सीजन में 67 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. ये कार उन ग्राहकों के बीच पॉपुलर है, जो परिवार के लिए अच्छी जगह वाली सेडान चाहते हैं. Honda की रिलायबिलिटी और कम ओनरशिप कॉस्ट भी इसे एक दमदार ऑप्शन बनाती है. इस डिस्काउंट के बाद Amaze उन लोगों के लिए बेहतर वैल्यू वाली कार बन सकती है, जो इसी बजट में हैचबैक या कॉम्पैक्ट SUV के बजाय सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि, बचत कार के वेरिएंट, डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक पर डिपेंड करेगी.

Honda City पर 1.70 लाख तक की बचत

Honda City Facelift (New Edition) पर ग्राहकों को 1.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. मिडसाइज सेडान सेगमेंट में City एक जाना-पहचाना नाम है. ये कार प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक केबिन और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींचती है. फेस्टिव ऑफर के बचत का मौका मिलने से City खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए यह डील अच्छी साबित हो सकती है. जो लोग त्योहारों के दौरान अपनी पुरानी कार अपग्रेड करना चाहते हैं, वे इस ऑफर के बारे में सोच सकते हैं.

Honda Elevate पर सबसे ज्यादा 2.35 लाख का डिस्काउंट

Honda की ओर से सबसे बड़ा फेस्टिव बेनिफिट Elevate के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर दिया जा रहा है. इस SUV पर ग्राहकों को 2.35 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है. कंपनी की इन तीनों कारों में Elevate पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है. मिडसाइज SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए ये ऑफर खास हो सकता है. नए फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग शुरू होने के बीच पुराने मॉडल पर मिलने वाला डिस्काउंट ग्राहकों को पसंद आ सकता है.  जो खरीदार कम कीमत में SUV लेना चाहते हैं और जिनके लिए मौजूदा स्टॉक में उपलब्ध वेरिएंट सही है. हालांकि, 2.35 लाख रुपये तक का बेनिफिट हर ग्राहक या हर वेरिएंट पर मिलना जरूरी नहीं है. डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक और लागू शर्तों के आधार पर ऑफर अलग हो सकता है.

नोट- Honda Amaze, City और Elevate पर मिलने वाले बेनिफिट्स के जरिए ग्राहक अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कार चुन सकते हैं. हालांकि, यहां बताए गए डिस्काउंट उपलब्ध ऑफर की जानकारी पर आधारित हैं. छूट शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट, स्टॉक और दूसरे नियमों के अनुसार अलग हो सकती है. इस वजह से कार बुक करने से पहले नजदीकी Honda डीलरशिप से ऑफर को कन्फर्म जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें | 69KM की माइलेज, कीमत 67,100 रुपये, Platina-Splendor के छूटेंगे छक्के, TVS की नई बाइक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda, Honda City, Honda Amaze, Honda Elevate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com