विज्ञापन

बुरे फंसे रोहित शर्मा, सेल्फी के लिए फैंस ने की जबरदस्ती तो झटपट विंडो चढ़ाकर भागे, VIDEO

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां दो युवा फैंस उनके सेल्फी लेने के प्रयास में परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं.

बुरे फंसे रोहित शर्मा, सेल्फी के लिए फैंस ने की जबरदस्ती तो झटपट विंडो चढ़ाकर भागे, VIDEO
Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह फैंस के बीच अपनी गाड़ी में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने जब अपने चाहने वालों के लिए खिड़की से हाथ निकालकर अभिवादन करने का प्रयास किया. उसी दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, रोहित जब गाड़ी से हाथ निकालकर फैंस को शुक्रिया कह रहे थे. उसी दौरान दो युवा फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए जबरस्ती करने लगे. जिसके बाद उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और फटाक से हाथ को अंदर खिंच लिया. यहीं नहीं उन्होंने खिड़की भी बंद कर ली और आगे बढ़ गए. सुखद भरी खबर ये रही कि इस दौरान वह चोटिल नहीं हुए.

3.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है घड़ी का दाम 

इस वाक्ये के दौरान रोहित के हाथ में एक चमचमाती हुई घड़ी भी देखी गई. बताया जा रहा है यह कोई आम घड़ी नहीं, बल्कि रोलेक्स 'जिराफ' थी. जिसकी मार्केट प्राइस करीब 3.25 करोड़ रुपये है. रोलेक्स 'जिराफ' की गिनती दुनिया के दुर्लभ और लक्जरी घड़ियों में होती है. यह 18K एवरोज गोल्ड, बैगूएट-कट डायमंड बेजेल और जिराफ के पैटर्न वाली डायमंड-जड़ित डायल के साथ बाजार में आती. 

आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हैं रोहित

रोहित शर्मा मौजूदा समय में आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हैं. जहां वह मुंबई इंडियंस की तरफ से शिरकत कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में उन्होंने कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच उनके बल्ले से पांच पारियों में 221 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.

मुंबई इंडियंस के खराब हैं हालात 

टूर्नामेंट के 51 मुकाबले बीत जाने के बाद मुंबई इंडियंस के हालात बेहद काफी खराब हैं. टीम को अपने 10 में से महज तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में टीम छह अंकों के साथ अंकतालिका में नौवें पायदान पर काबिज है. अन्य टीमों के शानदार खेल को देखते हुए एमआई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बेहद कम हैं. 

यह भी पढ़ें- 'हमें वो 6 जीत क्यों मिलीं?', जीरो पर आउट होने के बाद विराट कोहली की ड्रेसिंग रूम स्पीच हुई वायरल 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com