विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

"रोहित को फॉर्म के लिए "आजमाया और परखा फॉर्मूला" अपनाने की जरूरत", पूर्व ओपनर बोले ब्रेक की जरूरत नहीं

IPL 2023: जारी संस्करण में रोहित (Rohit Sharma) की फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुयी है. और मुंबई कप्तान का औसत 13 मैचों के बाद बीस के पार भी नहीं है

"रोहित को फॉर्म के लिए "आजमाया और परखा फॉर्मूला" अपनाने की जरूरत", पूर्व ओपनर बोले ब्रेक की जरूरत नहीं
रोहित शर्मा इस समय बहुत ज्यादा फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं
  • अभी तक 13 मैच, फंसा है फॉर्म का पेंच!
  • गावस्कर ने दी थी रोहित को ब्रेक लेने की सलाह
  • रॉबिन उथप्पा सनी की राय से सहमत नहीं
नई दिल्ली:

पूरा क्रिकेट जगत देख रहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फॉर्म जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में कितनी ज्यादा खराब रही है. महान दिग्गज गावस्कर ने एक समय रोहित को ब्रेक तक लेकर अगले  महीने खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) पर ध्यान देने तक की सलाह दे डाली थी. अभी तक मुंबई कप्तान ने 13 मैचों में 19.77 के औसत से 257 रन बनाए हैं. इन मैचों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक ही अर्द्धशतक जड़ सके हैं. हालांकि, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटरी कर रहे रॉबिन उथप्पा ने मुंबई कप्तान को फॉर्म में लौटने का फॉर्मूला बताते हुए कहा है कि रोहित को ब्रेक लेने की जरूरत नहीं है. 

SPECAIL STORIES:

'कोहली- कोहली...', नवीन उल-हक को देखकर चिल्लाने लगे फैन्स, गेंदबाज के रिएक्शन ने मचाई खलबली, Video

उथप्पा ने जियो सिनेमा पर कमेंटरी के दौरान कहा कि रोहित का वर्तमान बैटिंग टैंप्लेट-आक्राक क्रिकेट खेलना-उनके लिए काम नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रोहित की फॉर्म के साथ कुछ ज्यादा गलत है. जब वह क्रीज पर बैटिंग करते हैं, तो हम सभी जानते हैं कि वह रोहित शर्मा की तरह ही खेल रहे हैं. मैं नहीं सोचता कि जो शैली रोहित ने अपने लिए चुनी है, तो वह उनके लिए काम नहीं करेगी. 

पूर्व ओपनर बोले कि फिर भी मेरा मानना है किआक्रामक बैटिंग की टेंप्लेट या जो शैली रोहित ने चुनी है, उसने उनका भला नहीं किया है. उन्होंने कहा कि रोहित को "आजमाया और परखा" फॉर्मूला इस्तेमाल करना चाहिए, जहां वह आक्रामण करने से पहले अपना समय लेते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि इस फॉर्मूले के साथ रोहित सफल रहे हैं. इसके तहत वह वह सधी शुरुआत करते हैं और फिर शुरुआत में लिए गए समय के आधार पर धीरे-धीरे दोनों हाथों से भुनाते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें ब्रेक की जरूरत है.

--- ये भी पढ़ें ---

* मुंबई इंडियंस के जबड़े से मोहसिन खान ने इस अंदाज में छीनी जीत, ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
* LSG के खिलाफ हार के बाद फूटा MI के कप्तान Rohit Sharma का गुस्सा, इसे बताई हार की बड़ी वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Robin Venu Uthappa, Indian Premier League 2023, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com